Top Trading Picks: बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी दिख रही है। निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 26150 के नीचे आया। HDFC BANK, BHARTI, L&T और मारुति ने दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी आज साथ नहीं दे रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में आज हल्की खरीदारी रही। अच्छे तिमाही अपडेट से टाइटन चमका। शेयर करीब 4 परसेंट चढ़कर LIFE HIGH पर पहुंचा। तीसरी तिमाही में ज्वेलरी और कंज्यूमर बिजनेस में 40-41% की ग्रोथ देखने को मिली। तो वहीं इंटरनेशनल कारोबार में भी 79% ग्रोथ का उछाल संभव है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।
