Stock Picks: टोरेंट फार्मा में तेजी का जोरदार मोमेंटम, LTIMINDTREE भी नई तेजी के लिए तैयार

अनुज सिंघल LTIMINDTREE पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि शेयर 200 DMA के अहम सपोर्ट पर है। डेली चार्ट पर गोल्डेन क्रॉसओवर भी बन रहा है

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल LTIMINDTREE पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि शेयर 200 DMA के अहम सपोर्ट पर है।

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24150 के करीब फ्लैट नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव ज्यादा है। इस बीच IT शेयरों में आज अच्छा एक्शन दिख रहा है। TCS डेढ़ परसेंट के उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं कैपिटल गुड्स, फार्मा और मेटल में दबाव दिख रहा है। ऐसे में अब कहां हो सकती है शानदार कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज सिंघल ने कहा कि आज LTIMINDTREE, TORRENT PHARMA, GNFC, GMR एयरपोर्ट्स , हीरो मोटो शेयर पर फोकस करें।

LTIMINDTREE

अनुज सिंघल LTIMINDTREE पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि शेयर 200 DMA के अहम सपोर्ट पर है। डेली चार्ट पर गोल्डेन क्रॉसओवर भी बन रहा है। 200 DMA को 50 DMA नीचे से काट रहा है। इस स्टॉक में कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI है।


TORRENT PHARMA

अनुज का कहना है कि शेयर में शानदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। लगातार 5 महीने से स्टॉक में तेजी आई है। जिसके चलते करीब 9 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। कल करीब सात गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। नए शिखर के जोन में भाव नजर आ रहा है। एक तिमाही के शिखर पर OI है। लगातार 6 दिनों से वायदा में लॉन्ग बने है। लिहाजा इस स्टॉक पर उनका बुलिश नजरिया बना हुआ है।

GNFC (GREEN)

अनुज सिंघल ने इस स्ट़ॉक को ग्रीन सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे है। मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा है जबकि EBITDA 46फीसदी बढ़कर 153 करोड़ रुपये पर रहा। हालांकि कंपनी के मैनजमेंट का कहना है कि फर्टिलाइजर सेगमेंट पर दबाव कायम है। इस तिमाही में वॉल्यूम और रियलाइजेशन में नरमी का असर देखने को मिला। ऊंचे वॉल्यूम और घटती इनपुट कॉस्ट से केमिकल सेगमेंट बेहतर रहा। अगस्त में दहेज प्लांट शुरू होने की उम्मीद है।

GMR एयरपोर्ट्स (GREEN)

अनुज ने GMR एयरपोर्ट्स पर खरीदारी की राय दी है। दरअसल , कंपनी की QIP/FCCBs से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। Q1 में रेवेन्यू 19.1% बढ़कर `2402 करोड़ रुपये है। फाइनेंस लागत 576 करोड़ रुपये से बढ़कर `889 करोड़ रुपये होने का मुनाफे पर असर दिख रहा है।

हीरो मोटो (NEUTRAL)

हालांकि अनुज हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर न्यूट्रल नजरिया रख रहे है। अनुज के मुताबिक कंपनी के Q1 नतीजे अनुमान से कम रहे। कच्चेमाल की बढ़ती कीमत से EBITDA और मार्जिन पर असर देखने को मिला है। सालाना आधार पर रियलाइजेशन में 2% की मामूली बढ़त देखने को मिली। बता दें कि पहली तिमाही मेंकंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 36 फीसगदी और रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़ा है। अनुज का कहना है कि नतीजों के बाद मैनेजमेंट की कमेंट्री पॉजिटिव रही है। आने वाली तिमाहियों में डिमांड अच्छी रहने की उम्मीद है। नए लॉन्च के साथ प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस करेंगे।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।