फरवरी में भी डीमैट खातों की कुल संख्या में बढ़ोतरी जारी रही, लेकिन इस बढ़ोतरी की रफ्तार 21 महीनों में सबसे धीमी रही। इसके पीछे कारण बाजार का उतार-चढ़ाव और शेयर बाजार में करेक्शन रहा। फरवरी महीने के दौरान लगभग 19.2 लाख नए डीमैट अकाउंट एड हुए। आंकड़ों से पता चलता है कि यह मई 2023 के बाद से सबसे धीमी वृद्धि रही। जनवरी 2025 में नए डीमैट अकाउंट के एडिशन का आंकड़ा 28.3 लाख था। वहीं दिसंबर 2024 में 32.6 लाख नए खाते खुले थे।