Trade setup for today : निफ्टी के लिए 24100 होगा ट्रेंड डिसाइडर लेवल, 24200-24300 पर तत्काल रजिस्टेंस

Trade setup : जब तक निफ्टी 24100 के स्तर के ऊपर टिका रहेगा तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 24200-24300 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। हालांकि, अगर इंडेक्स 24100 से नीचे गिरता है तो नीचे की तरह 24000 पर स्थिति सपोर्ट अहम होगा

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 8:21 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 14 अगस्त को बढ़कर 1.14 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.78 के स्तर पर था

Nifty trend : 14 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के अंत में बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि निफ्टी 50 इंडेक्स 24100 के ऊपर टिका रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी इस स्तर पर बना रहता है तब तक इसके ऊपर की ओर 24200-24300 पर स्थित तत्काल रजिस्टेंस की ओर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं, अगर निफ्टी 24100 से नीचे गिरता है तो तत्काल सपोर्ट 24000 पर होगा। स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त को बाजार बंद था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image114082024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,110, 24,087 और 24,050

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,184, 24,207 और 24,243

खास फॉर्मेशन : निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक छोटा बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो लोअर हाई और लोअर लो का फॉर्मेशन जारी रखे हुए है। अब तक के इसने वीकली टाइम फ्रेम पर अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न भी बनाया है। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) निगेटिव रुझान दिखा रहा है। हालांकि यह 10-वीक ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर बना हुआ है।

बैंक निफ्टी

Image214082024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 49,897, 49,969, और 50,085

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 49,664, 49,592, और 49,476

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 50,531, 51,061

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 49,719, 48,854

खास फॉर्मेशन : बैंक निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर लोअर टॉप लोअर बॉटम के गठन के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो सभी अहम शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। वीकली चार्ट पर, एक लॉन्ग बियरिश कैंडल का गठन देखने को मिला है। साथ ही आरएसआई और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) जैसे मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव संकेत दे रहे हैं।

कॉल ऑप्शन डेटा

Image314082024

वीकली बेसिस पर 24,200 की स्ट्राइक पर 1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image414082024

24,100 की स्ट्राइक पर 78.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image714082024

इंडिया VIX

Image914082024

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद वोलैटिलिटी में कमी आई है, लेकिन जब तक वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 15 अंक से नीचे नहीं आता, तब तक तेजड़िए सहज महसूस नहीं कर सकते। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 16.17 के स्तर से 4.53 फीसदी गिरकर 15.44 पर आ गया है।

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1414082024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

16 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1014082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 16 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

62 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1114082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 62 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

66 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1214082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 66 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

42 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1314082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image814082024

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 14 अगस्त को बढ़कर 1.14 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.78 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

Stock Market Live Updates- ग्लोबल बाजारों से शानदार संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: जीएनएफसी, एनएमडीसी, पीरामल एंटरप्राइजेज

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, बायोकॉन, बिड़लासॉफ्ट, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, सेल, सन टीवी नेटवर्क

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नही

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।