Closing Bell:सेंसेक्स, निफ्टी 1.5% से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुए
शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी 1.5% से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहें। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। इस बीच रियल्टी, IT इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।PSE, ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1330.96 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ 80,436.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 397.40 अंक यानी 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ 24,541.15 के स्तर पर बंद हुआ। Tech Mahindra, Mahindra & Mahindra, Tata Motors, Wipro, और LTIMindtree टॉप गेनर रहें। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी के साथ बंद हुए जबकि निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में तेजी रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली।