18 जुलाई को कैसा रहेगा शेयर बाजार? इन कंपनियों पर रह सकती है खास नजर

निफ्टी 16 जुलाई को 24,661 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। 17 जुलाई को शेयर बाजार बंद था। अब बाजार 18 जुलाई को खुलेगा। अर्निंग सीजन चल रहा है, लिहाजा कंपनियों के नतीजे 18 जुलाई को शेयर बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्लोबल रुझानों का असर भी बाजार पर देखने को मिल सकता है। गुरुवार का दिन निफ्टी 50 कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए साप्ताहिक एक्सपायरी का भी दिन होता है। इस वजह से भी बाजार में हलचल रह सकती है

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 9:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी आगामी सप्ताह में 24,900 का लेवल छू सकता है।

निफ्टी 16 जुलाई को 24,661 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। 17 जुलाई को शेयर बाजार बंद था। अब बाजार 18 जुलाई को खुलेगा। अर्निंग सीजन चल रहा है, लिहाजा कंपनियों के नतीजे 18 जुलाई को शेयर बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्लोबल रुझानों का असर भी बाजार पर देखने को मिल सकता है। गुरुवार का दिन निफ्टी 50 कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए साप्ताहिक एक्सपायरी का भी दिन होता है। इस वजह से भी बाजार में हलचल रह सकती है।

एशियन पेंट्स, जस्ट डायल, एलटीआईमाइंडट्री, हैथवे केबल्स, एल्कॉन इंजीनियरिंग और अन्य कंपनियों के नतीज आ चुके हैं और इनका कंपनियों के शेयरों पर भी असर दिख सकता है। इसके अलावा, 18 जुलाई को भी कई कंपनियों के नतीजे आने हैं। इनमें इंफोसिस, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, पॉलीकैब, हैवेल्स इंडिया, JSW स्टील, JSW इंफ्रा, टाटा टेक्नोलॉजीज, न्यूजेन सॉफ्टवेयर, साउथ इंडियन बैंक, रैलीज इंडिया, स्वराज इंजन आदि शामिल हैं।

ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी आगामी सप्ताह में 24,900 का लेवल छू सकता है, क्योंकि रिकॉर्ड हाई लेवल पर उल्टी दिशा में कोई पैटर्न नहीं नजर आ रहा है। बहरहाल, नीचे की तरफ 24,450 के लेवल तात्कालिक सपोर्ट देखा जा सकता है। एंजल वन (Angel One) के ओशो कृष्णन ने बताया कि निफ्टी के लिए मौजूदा सपोर्ट जोन 24,500-24,400 है। हालांकि, यह पूरी तरह साफ नहीं है कि यह ट्रेंड ऊपर के लेवल पर भी जारी रहेगा।


शेयर बाजार में 18 जुलाई को जिन कंपनियों के शेयरों पर खास तौर पर नजर रह सकती है, उनमें एशियन पेंट्स, एलटीआईमाइंडट्री, L&T फाइनेंस, ज़ी एंटरटेनमेंट, IREDA, ग्लेनमार्क फार्मा, टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग, अदाणी ग्रीन एनर्जी, नेटवर्क18 आदि शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।