Trade setup for Monday: 23700 से नीचे बने रहने पर आगामी कारोबारी सत्रों में निफ्टी छू सकता है नवंबर का निचला स्तर
Nifty Trade Setup: मार्केट सेंटीमेंट काफी हद तक बियरिश बना हुआ है। निफ्टी 50 इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 200-डे ईएमए (23,700) से नीचे गिर गया है। साथ ही मोमेंटम इंडीकेटरों में निगेटिव रुझान भी देखने को मिला है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 8:03 PM
Trade setup : शुक्रवार को वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX, 14.51 के पिछले स्तर से 3.88 फीसदी बढ़कर 15.07 पर पहुंच गया, जो तेजड़ियों के लिए और भी परेशानी पैदा कर सकता है
Stock market : पिछले पूरे हफ्ते बाजार में गिरावट का रुख रहा। 20 दिसंबर को 1.5 फीसदी की गिरावट आई और पूरे हफ्ते में 4.8 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी 50 इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 200-डे ईएमए (23,700) से नीचे गिर गया है। साथ ही मोमेंटम इंडीकेटरों में निगेटिव रुझान भी देखने को मिला है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है अगर निफ्टी 23,700 से नीचे बना रहता है तो आगामी कारोबारी सत्रों में निफ्टी के नवंबर के निचले स्तर (23,263) को छूने से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, किसी उछाल की स्थिति में,पहला रजिस्टेंस 23,900 पर होने की उम्मीद है। उसके बाद 24,065 पर अगला रजिस्टेंस होगा।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,528, 23,404 और 23,202
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,932, 24,057 और 24,259
निफ्टी ने डेली चार्ट पर औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। शुक्रवार की गिरावट के बाद, इंडेक्स अब सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है,जिसमें 200-डे ईएमए शुक्रवार को टूटा आखिरी ईएमए है। इसके अलावा, इंडेक्स बोलिंगर बैंड के निचले छोर से नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि मोमेंटम इंडीकेट - आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 34 पर और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) एक निगेटिव क्रॉसओवर के साथ ज़ीरो लाइन से नीचे गिर रहे हैं। ये सभी कमजोरी के संकेत दे रहे हैं।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 51,389, 51,629 और 52,019
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,610, 50,369 और 49,980
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 51,580, 52,131
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,664, 49,787
बैंक निफ्टी में भी पूरे सप्ताह करेक्शन हुआ। जिसके चलते इसने डेली टाइम फ्रेम पर लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लोअर हाई और लोअर लो के साथ एक बड़ा बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। बैंकिंग इंडेक्स बोलिंगर बैंड के निचले बैंड से भी नीचे कारोबार कर रहा है और 200-डे ईएमए (50,435) से 324 अंक दूर है, जबकि यह पहले से ही 10, 20, 50 और 100-डे ईएमए से नीचे है। आरएसआई 35 तक गिर गया है और एमएसीडी निगेटिव रुझान के साथ ज़ीरो लाइन के पास है। ये सभी इंडीकेटर कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। शुक्रवार को इंडेक्स में 1.6 फीसदी की गिरावट आई। औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ इसमें साप्ताहिक आधार पर 5.3 फीसदी की गिरावट आई।
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
निफ्टी में 24,000 की स्ट्राइक पर 92.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 82.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 31.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 49,000 की स्ट्राइक पर 16.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
शुक्रवार को वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX, 14.51 के पिछले स्तर से 3.88 फीसदी बढ़कर 15.07 पर पहुंच गया, जो तेजड़ियों के लिए और भी परेशानी पैदा कर सकता है। तेजड़ियों को फिर से सहज महसूस करने के लिए फियर इंडेक्स को गिर कर 12-13 के आसपास आना होगा।
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल अनुपात (पीसीआर) 20 दिसंबर को गिरकर 0.8 पर आ गया,जो पिछले सत्र में 0.91 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: RBL बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, सेल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: एनएमडीसी और पीवीआर आईनॉक्स
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।