30 अगस्त को आई 2.5 फीसदी से ज्यादा की रैली ने इसके पिछले दिन आई सारी गिरावट की भरपाई कर दी और बाजार अपने 1 हफ्ते से ज्यादा के हाई पर बंद हुआ। एफआईआई की खरीदारी और अहम सेक्टोरों में तेजी का फायदा बाजार को मिला। पिछले कारोबारी दिन यानी 30 अगस्त को Sensex 1564 अंक यानी 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ 59537 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 446 अंक यानी 2.8 फीसदी की बढ़त के साथ 17759 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलिस्टिक भी बनाया था।
