Market cues : लगातार गिरावट के बाद आज हो सकती है वापसी की कोशिश, निफ्टी के लिए 24200-24300 पर रेजिस्टेंस
Trade setup for today : मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 24,192 के नीचे बना रहता हैतो गिरावट बढ़ सकती है और निफ्टी 24,050–24,000 की ओर गिर सकता है हालांकि,लगातार कमजोरी के बाद इंडेक्स वापसी (rebound)की कोशिश कर सकता है,लेकिन कोई भी तेजी कितनी टिकाऊ साबित होती है,यह देखने की बात होगी
Trade Setup : डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने पिछले दिन की ट्रेडिंग रेंज के अंदर एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जिसकी अपर शैडो लंबी थी। इससे पता चलता है कि रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के बीच ऊपरी लेवल पर बिकवाली का दबाव है
Trade setup for today : 18 अगस्त को निफ्टी में 0.6% की गिरावट आई और यह लगातार छठे सेशन में लाल निशान में रहा। इंडेक्स का सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे आना और मोमेंटम इंडिकेटर्स का और कमजोर होना यह संकेत देता है कि बाजार में धीरे-धीरे मंदड़िए हावी हो रहे हैं। इंडेक्स हाल की तेज रैली (24,192) के 50% फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल से भी नीचे आ गया है,जो आमतौर पर सपोर्ट लेवल का काम करता है।
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 24,192 के नीचे बना रहता है तो गिरावट बढ़ सकती है और निफ्टी 24,050–24,000 की ओर गिर सकता है। हालांकि,लगातार कमजोरी के बाद इंडेक्स वापसी (rebound)की कोशिश कर सकता है,लेकिन कोई भी तेजी कितनी टिकाऊ साबित होती है,यह देखने की बात होगी। बाजार जानकारों के मुताबिक,ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 24,200-24,300 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (24,155) के लिए अहम लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,149, 24,122 और 24,078
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,237, 24,264 और 24,308
स्पेशल फॉर्मेशन : डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी ने एक छोटी अपर शैडो वाली बेयरिश कैंडल बनाई और पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे बंद हुआ। यह बाजार में कमजोरी का संकेत है। मंगलवार की गिरावट के बाद,इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे आ गया और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज भी नीचे की ओर जा रहे हैं। RSI गिरकर 44.67 पर आ गया,जबकि MACD ने लगातार चौथे सेशन में हिस्टोग्राम रेड बार के बढ़ने के साथ बेयरिश क्रॉसओवर बनाए रखा। ये सभी संकेत मंदी के रुझान के मजबूत होने की ओर इशारा करते हैं और बताते हैं कि मंदड़िए धीरे-धीरे हावी होते जा रहे हैं। बाजार का नियर टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है।
बैंक निफ्टी (57,262) के लिए अहम लेवल
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,495, 57,582 और 57,722
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,215, 57,128 और 56,988
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,685, 58,137
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,135, 56,870
स्पेशल फॉर्मेशन : डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने पिछले दिन की ट्रेडिंग रेंज के अंदर एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जिसकी अपर शैडो लंबी थी। इससे पता चलता है कि रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के बीच ऊपरी लेवल पर बिकवाली का दबाव है। इंडेक्स लगातार तीसरे सेशन में अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा,लेकिन अपने मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा।
RSI गिरकर 47.36 पर आ गया और इसमें नेगेटिव क्रॉसओवर देखा गया। जबकि, MACD में बेयरिश क्रॉसओवर बना रहा और रेड हिस्टोग्राम बार लगातार चौथे सेशन में बढ़ता रहा। हालांकि,दोनों इंडिकेटर मोटे तौर पर साइडवेज दायरे में ही रहे। कुल मिलाकर,ये संकेत बताते हैं कि किसी खास दिशा में तेजी या मंदी का साफ रुझान नहीं है। इंडेक्स एक दायरे में बना हुआ है और उसे कुछ समय के लिए बिकवाली का दबाव झेलना पड़ रहा है,जबकि व्यापक ट्रेंड अपेक्षाकृत मजबूत है क्योंकि यह मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है।
18 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹1,651 करोड़ के शेयर खरीदे और वे नेट खरीदार बन गए। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार छठे सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और भारतीय शेयरों में ₹2,579 करोड़ का निवेश किया।
इंडिया VIX
मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 11.38 (0.55% ऊपर) पर बंद हुआ,लेकिन यह कम स्तर पर ही बना रहा और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड करता रहा। इससे पता चलता है कि मार्केट अभी भी शांत हैं और उतार-चढ़ाव तथा निकट भविष्य के जोखिम को लेकर चिंता कम है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 18 अगस्त को गिरकर 0.93 हो गया, जबकि पिछले सेशन में यह 0.99 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक,लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया,मनप्पुरम फ़ाइनेंस,SAIL
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।