Market Trade setup: बाजार में कल एक और कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ घोषणाओं से पहले बाजार में सतर्कता देखने को मिली। 1 अप्रैल को निफ्टी में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी का चार्ट पैटर्न आगे और कमजोरी आने का संकेत दे रहा है। हालांकि, जब तक निफ्टी 23,100-23,000 के जोन (जो 50-डे ईएमए और 20 मार्च से आई तेजी के अंतराल के ऊपरी छोर के साथ मेल खाता है) को बचाए रखता है तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। ऊपर की ओर 23,800 पर निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि 23,000 से नीचे या 23,800 से ऊपर कोई निर्णायक ब्रेक इंडेक्स की अगली दिशा तय कर सकता है।
