Market today : निफ्टी में 24500-25100 का दायरा टूटने तक जारी रहेगा कंसोलीडेशन, 24850 से ऊपर की क्लोजिंग बाजार में भर सकती है दम
Trade setup for today : आज के मंथली एफएंडओ एक्सपायरी वाले दिन अगर निफ्टी में गिरावट आती है और यह 24,700 से नीचे रहता है,तो इसमें 24,500-24,450 की ओर गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि 24,850 से ऊपर की मजबूत क्लोजिंग निफ्टी को हाल ही के स्विंग हाई (25,116) की ओर ले जा सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड May 29, 2025 पर 8:40 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 28 मई को गिरकर 0.76 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.82 के स्तर पर था
Market Trade setup : निफ्टी 50 में कल लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। 28 मई को रेंजबाउंड ट्रेडिंग के बीच निफ्टी में 0.30 फीसदी की गिरावट आई। पिछले कुछ हफ़्तों से इंडेक्स मोटे तौर पर 24,500-25,100 के दायरे में कारोबार कर रहा है। जब तक निफ्टी निर्णायक रूप से इस रेंज के किसी भी तरफ़ ब्रेक आउट नहीं देता तब तक शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद है। आज के मंथली एफएंडओ एक्सपायरी वाले दिन अगर निफ्टी में गिरावट आती है और यह 24,700 से नीचे रहता है,तो इसमें 24,500-24,450 की ओर गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि 24,850 से ऊपर की मजबूत क्लोजिंग निफ्टी को हाल ही के स्विंग हाई (25,116) की ओर ले जा सकती है
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,736, 24,706 और 24,657
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,833, 24,863 और 24,912
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 55,501, 55,568 और 55,678
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,282, 55,215 और 55,105
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 56,307, 58,648
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,117, 52,892
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 1.28 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 1.15 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 17.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
55,000 की स्ट्राइक पर 14.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बुधवार के सुधार के बावजूद वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX ऊंचे स्तर पर बना रहा। ये निफ्टी बुल्स के लिए सावधानी का संकेत है। कल यह 2.79 फीसदी गिरकर 18.02 के स्तर पर आ गया।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
39 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 39 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
69 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 69 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
72 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 72 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 40 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 28 मई को गिरकर 0.76 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.82 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: आरबीएल बैंक
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।