Market cues : रिकवरी के कुछ संकेत मिलने के बावजूद मार्केट में अभी भी सावधानी का माहौल
Trade setup for today : मोमेंटम इंडिकेटर्स में कुछ सुधार दिख रहा है,लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड अभी भी बेयर्स के पक्ष में मज़बूत नजर आ रहा है। निफ्टी को 23,000–23,100 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर ट्रेंड में बदलाव आता है तो 22,700–22,600 का ज़ोन तत्काल सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है
Trade Setup : मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX कल 7.44 प्रतिशत गिरकर 24.74 पर आ गया। इससे तेजड़ियो को कुछ राहत मिली है
Trade setup for today : 24 मार्च को Nifty 50 में एक दिन की तेज़ गिरावट के बाद 1.8 फीसदी की तेज़ी के साथ तेजी की वापसी हुई। यह वापसी अमेरिका द्वारा ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों में 5 दिन के विराम के ऐलान बाद हुई। हालांकि,बाज़ार में अभी भी सावधानी बरती जा रही है। बाज़ार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बारे में और ज़्यादा स्पष्टता का इंतज़ार कर रहे हैं। मोमेंटम इंडिकेटर्स में कुछ सुधार दिखा है, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड अभी भी मंदड़ियों के पक्ष में मज़बूती से बना हुआ है। जब तक कि Nifty मज़बूती से 24,000 के स्तर से ऊपर वापस न चला जाए तब तक सावाधान रहने की जरूरत है।
बाजार में स्टेबिलिटी आने के लिए आगे भी खरीदारी जारी रहना ज़रूरी है, जिससे इंडेक्स को 23,000–23,100 के स्तर पर मिलने वाले तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि अगर ट्रेंड में उलटफेर होता है तो 22,700–22,600 का स्तर तत्काल सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,699, 22,597 और 22,432
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,030, 23,132 और 23,298
Nifty 50 ने गैप-अप ओपनिंग के बाद डेली टाइमफ्रेम पर ऊपरी और निचले शैडो वाली एक छोटी-सी बुलिश कैंडल बनाई है। यह मार्केट में अनिश्चितता और हाल की उठा-पटक के बाद फैसले न ले पाने की स्थिति का संकेत है। सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुक रहे हैं और 100-दिनों का EMA, 200-दिनों के EMA से नीचे जाने की कगार पर है। RSI रेफरेंस लाइन से ऊपर चढ़कर 34.08 पर पहुंच गया है, लेकिन अभी भी 40 के लेवल से नीचे ही है। MACD अभी भी सिग्नल और ज़ीरो लाइन से नीचे बना हुआ है,जबकि हिस्टोग्राम कमज़ोरी के कम होने का संकेत दे रहा है,लेकिन वह अभी भी ज़ीरो लाइन से नीचे ही है। इन सभी बातों से पता चलता है कि रिकवरी के कुछ संकेत मिलने के बावजूद,मार्केट में अभी भी सावधानी का माहौल बना हुआ है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 52,889, 53,154 और 53,582
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,032, 51,768 और 51,339
फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 53,788, 55,316
फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,705, 47,695
बैंक निफ्टी 2.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ वापस उछला और दोनों तरफ शैडो वाली एक छोटी बुलिश कैंडल बनाई,जो हालिया गिरावट के बाद अनिश्चितता के दौर का संकेत है। 'लोअर हाई–लोअर लो'पैटर्न अभी भी बना हुआ है,जबकि सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहे हैं। 50-दिन का EMA, 200-दिन के EMA के और करीब आ गया है। RSI बढ़कर 31.37 पर पहुंच गया है,लेकिन 40 के ज़ोन से नीचे ही बना हुआ है। वहीं MACD,ज़ीरो और सिग्नल लाइनों से काफी नीचे है। हिस्टोग्राम भी ज़ीरो लाइन के नीचे ही बना हुआ है। हालांकि इसमें कमजोरी अब कम होती दिख रही है। ये सभी बातें इस ओर इशारा करती हैं कि,नियर टर्म में आई इस बढ़त के बावजूद, बाज़ार का बड़ा रुझान अभी भी कमजोर बना हुआ है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX कल 7.44 प्रतिशत गिरकर 24.74 पर आ गया। इससे तेजड़ियो को कुछ राहत मिली है। हालांकि,तेज़ी के माहौल को और अधिक सहारा देने के लिए,इसे 20 के स्तर से निर्णायक रूप से नीचे गिरना होगा।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो पिछले सत्र के 0.84 के मुकाबले 24 मार्च को बढ़कर 1.07 पर पहुंच गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL, Sammaan Capital
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।