Market cues : टेक्निकल जंप के बावजूद बाजार का ओवरऑल सेटअप कमजोर, उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम
Trade setup for today : मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी 23,000 से 23,600 के दायरे में ट्रेड करेगा और इसके किसी भी तरफ बड़ी चाल से इंडेक्स को एक साफ दिशा मिल सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक ट्रेंड में बदलाव की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक बाजार में उछाल पर बिकवाली की रणनीति पर ही काम करना चाहिए
Trade Setup :बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 16 सितंबर को बढ़कर 0.96 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.83 था
Trade setup for today : पिछले दिन भारी बिकवाली के दबाव के बाद बाज़ार में सुधार हुआ और यह 0.4 प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ा। लेकिन यह अभी भी मंदी के दौर में बना रहा। तेल की कीमतें और US बॉन्ड यील्ड थोड़े कम होने के बावजूद ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स भी कमजोर हैं। बाज़ार की नजर FOMC की बैठक के नतीजों पर रही। उम्मीद के मुताबिक US सेंट्रल बैंक ने महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की और इस साल के आखिर में एक और बढ़ोतरी का संकेत दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी 23,000 से 23,600 के दायरे में ट्रेड करेगा और इसके किसी भी तरफ बड़ी चाल से इंडेक्स को एक साफ दिशा मिल सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक ट्रेंड में बदलाव की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक बाजार में उछाल पर बिकवाली की रणनीति पर ही काम करना चाहिए।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस : 23,271, 23,310 और 23,375
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट : 23,142, 23,102 और 23,037
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
डेली चार्ट पर,पिछले दिन की लंबी लाल कैंडल के साथ निफ्टी 50 ने एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई,जिसमें ऊपर और नीचे की तरफ साफ़ शैडो (shadows) दिखाई दे रही थीं। इससे पता चलता है कि मार्केट की दिशा को लेकर कोई साफ राय नहीं बन पा रही है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा,जबकि सभी मूविंग एवरेज नीचे की ओर ही जाते रहे। RSI बढ़कर 27.31 पर पहुंच गया,लेकिन यह अपनी सिग्नल लाइन से काफी नीचे ही रहा।
MACD भी सिग्नल लाइन और ज़ीरो लाइन,दोनों के नीचे अपने डाउनट्रेंड में बना रहा,हालांकि पिछले छह सेशन में लाल बार बढ़ने के बाद हिस्टोग्राम की कमजोरी कुछ कम हुई। कुल मिलाकर,ये टेक्निकल इंडिकेटर कमजोर ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं और हालिया टेक्निकल उछाल के बावजूद ओवरऑल सेटअप बेयरिश बना हुआ है।
बैंक निफ्टी (56,292) के लिए अहम लेवल
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस : 56,370, 56,502 और 56,714
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 55,945, 55,814 और 55,601
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस : 57,285, 59,261
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,749, 55,050
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
औसत से ज़्यादा वॉल्यूम के साथ बैंक निफ्टी में भी 0.9 प्रतिशत की रिकवरी हुई। डेली टाइमफ्रेम पर पिछले दिन की लंबी लाल कैंडल के साथ एक बुलिश कैंडल बनी,जो रेंज-बाउंड ट्रेडिंग का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा,जबकि शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुके रहे। RSI बढ़कर 40.69 पर पहुंच गया,लेकिन अपनी सिग्नल लाइन से नीचे ही रहा। MACD में गिरावट का ट्रेंड जारी रहा,जबकि लाल हिस्टोग्राम बार हल्का पड़ गया। कुल मिलाकर ये टेक्निकल इंडिकेटर बताते हैं कि ओवरऑल ट्रेंड कमजोर बना हुआ है,हालांकि हिस्टोग्राम का हल्का पड़ना गिरावट की रफ्तार में कुछ कमी का संकेत है।
16 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹2,000 करोड़ के शेयर बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने सपोर्ट दोना जारी रखा और कल के सेशन में ₹3,900 करोड़ के शेयर खरीदे।
इंडिया VIX
मार्केट में उतार-चढ़ाव की उम्मीद मापने वाला इंडीकेटर इंडिया विक्स दो दिन की बढ़त के बाद 1.97% गिरकर 13.16 पर आ गया,लेकिन यह 13 के स्तर और अपने शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। यह बुल्स के लिए थोड़ी सावधानी का संकेत है। इसके 14 के स्तर से ऊपर जाने पर बुल्स के लिए बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 16 सितंबर को बढ़कर 0.96 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.83 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, आईनॉक्स विंड, केयन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, सेल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।