Market cues : बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर, 23700 का अहम सपोर्ट टूटने पर निफ्टी में आएगा गहरा करेक्शन

Trade setup for today : कुल मिलाकर बाजार का स्ट्रक्चर कमज़ोर लग रहा है। लोअर हाई और लोअर लो का बेयरिश चार्ट पैटर्न कमजोरी के संकेत दे रहा है। जबकि VIX 21 महीने के हाई पर पहुंच गया है। मोमेंटम इंडिकेटर ओवरसोल्ड ज़ोन में होने से कुछ बाउंस की संभावना का संकेत मिलता है,लेकिन अपसाइड बाउंस का टिकाऊ होना ज़रूरी है

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 8:57 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 23 सितंबर को गिरकर 1.42 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.5 के स्तर पर था

Market Trade setup : 9 मार्च को तेज़ गैप-डाउन ओपनिंग के बाद निफ्टी दिन के सबसे निचले लेवल से 1.73 फीसदी नीचे बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण लगातार दूसरे सेशन में कमजोरी बनी रही। कुल मिलाकर बाजार का स्ट्रक्चर कमज़ोर लग रहा है। लोअर हाई और लोअर लो का बेयरिश चार्ट पैटर्न कमजोरी के संकेत दे रहा है। जबकि VIX 21 महीने के हाई पर पहुंच गया है। मोमेंटम इंडिकेटर ओवरसोल्ड ज़ोन में होने से कुछ बाउंस की संभावना का संकेत मिलता है,लेकिन अपसाइड बाउंस का टिकाऊ होना ज़रूरी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडेक्स को 24,300–24,500 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इसके लिए अहम सपोर्ट 23,700 पर है,जो सोमवार का सबसे निचला लेवल है। इससे नीचे जाने पर बड़ा करेक्शन आ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,789, 23,700 और 23,554

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,080, 24,170 और 24,315

गैप-डाउन ओपनिंग के बाद,निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक हरी कैंडल बनाई,जो कुछ अपसाइड रिकवरी के साथ तेज डाउनट्रेंड का संकेत देती है। इंडेक्स लॉन्ग अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन से काफी नीचे गिर गया,जबकि शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे चले गए। RSI 28.89 पर फिसल गया,यानी ओवरसोल्ड थ्रेशहोल्ड से नीचे आ गया,जबकि MACD ने बेयरिश गैप को चौड़ा किया,जिसमें रेफरेंस लाइन ज़ीरो लाइन से नीचे थी और रेड हिस्टोग्राम में एक्सपेंशन था। ये सभी इंडिकेटर ब्रॉडर ट्रेंड में लगातार बनी कमजोरी का संकेत दे रहे हैं,हालांकि ओवरसोल्ड कंडीशन शॉर्ट-टर्म बाउंस को ट्रिगर कर सकती है।

बैंक निफ्टी

पिवट प्वाइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,238, 56,475 और 56,858

पिवट प्वाइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 55,471, 55,235 और 54,851

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,803, 57,751

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,313, 53,561

निफ्टी बैंक में एक बड़ा गैप-डाउन ओपनिंग हुआ और यह 3 फीसदी से ज़्यादा गिर गया,जिससे डेली टाइमफ्रेम पर एक लंबी लोअर शैडो के साथ एक छोटी बेयरिश कैंडल बनी। ये निचले लेवल पर मज़बूत खरीदारी की दिलचस्पी के साथ एक तेज़ डाउनट्रेंड का संकेत देती है। सोमवार की गिरावट के साथ,इंडेक्स अब अपने 200-डे के EMA से 2.4 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है,जिसमें शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर ट्रेंड कर रहे हैं। RSI 24.88 पर ओवरसोल्ड ज़ोन में गिर गया,जो जनवरी 2025 के बाद सबसे कम रीडिंग है। जबकि MACD ज़ीरो और रेफरेंस लाइन से काफी नीचे रहा और रेड हिस्टोग्राम में और बढ़ोतरी हुई। ये सभी इंडिकेटर बताते हैं कि ब्रॉडर ट्रेंड कमज़ोर बना हुआ है,हालांकि ओवरसोल्ड रीडिंग से बीच-बीच में पुलबैक हो सकते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1609032026

इंडिया VIX

फीयर इंडेक्स इंडिया VIX,17.52 प्रतिशत बढ़कर 23.36 पर पहुंच गया, जो जून 2024 के बाद का सबसे ऊंचा क्लोजिंग लेवल है। पिछले हफ्ते इसमें 45 प्रतिशत की तेजी आई थी। यह बुल्स के लिए बड़ी परेशानी का संकेत है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 मार्च को बढ़कर 0.99 हो गया, जबकि पिछले सेशन में यह 0.84 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL, Sammaan Capital

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

ड्रोन स्टार्टअप कलाम लैब्स में दीपिंदर गोयल और Globaaz Tech कर सकते हैं निवेश, बातचीत जारी-सूत्र

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।