Get App

Market cues : बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर, 23700 का अहम सपोर्ट टूटने पर निफ्टी में आएगा गहरा करेक्शन

Trade setup for today : कुल मिलाकर बाजार का स्ट्रक्चर कमज़ोर लग रहा है। लोअर हाई और लोअर लो का बेयरिश चार्ट पैटर्न कमजोरी के संकेत दे रहा है। जबकि VIX 21 महीने के हाई पर पहुंच गया है। मोमेंटम इंडिकेटर ओवरसोल्ड ज़ोन में होने से कुछ बाउंस की संभावना का संकेत मिलता है,लेकिन अपसाइड बाउंस का टिकाऊ होना ज़रूरी है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 8:57 AM
Market cues : बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर, 23700 का अहम सपोर्ट टूटने पर निफ्टी में आएगा गहरा करेक्शन
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 23 सितंबर को गिरकर 1.42 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.5 के स्तर पर था

Market Trade setup : 9 मार्च को तेज़ गैप-डाउन ओपनिंग के बाद निफ्टी दिन के सबसे निचले लेवल से 1.73 फीसदी नीचे बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण लगातार दूसरे सेशन में कमजोरी बनी रही। कुल मिलाकर बाजार का स्ट्रक्चर कमज़ोर लग रहा है। लोअर हाई और लोअर लो का बेयरिश चार्ट पैटर्न कमजोरी के संकेत दे रहा है। जबकि VIX 21 महीने के हाई पर पहुंच गया है। मोमेंटम इंडिकेटर ओवरसोल्ड ज़ोन में होने से कुछ बाउंस की संभावना का संकेत मिलता है,लेकिन अपसाइड बाउंस का टिकाऊ होना ज़रूरी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडेक्स को 24,300–24,500 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इसके लिए अहम सपोर्ट 23,700 पर है,जो सोमवार का सबसे निचला लेवल है। इससे नीचे जाने पर बड़ा करेक्शन आ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,789, 23,700 और 23,554

सब समाचार

+ और भी पढ़ें