Trade setup for today : 200 DEMA के ऊपर टिके रहने तक निफ्टी में 24000-24500 तक की रैली की संभावना कायम

Nifty Trade setup : जब तक निफ्टी 200 DEMA से ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार में कंसोलीडेशन के बीच 24,000-24,500 की ओर की तेजी से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, 23,250 या 50-वीक EMA एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम कर सकता है

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 8:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 22 नवंबर को बढ़कर 1.19 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है

Market Trade setup: निफ्टी ने 22 नवंबर को 2.4 फीसदी की तेजी के साथ पिछले साढ़े चार महीनों की सबसे बड़ी सिंगल डे बढ़त दर्ज की। यह निर्णायक रूप से 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) यानी 23,540 से चला गया। इससे डेली चार्ट पर औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बन गई। अब जब तक निफ्टी 200 DEMA से ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार में कंसोलीडेशन के बीच 24,000-24,500 की ओर की तेजी से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, 23,250 या 50-वीक EMA एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम कर सकता है। इसके नीचे फिसलने पर निफ्टी 23,000 तक जा सकता है

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image123112024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,513, 23,372 और 23,144

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,969, 24,110 और 24,338

बैंक निफ्टी

Image223112024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 51,263, 51,443, और 51,735

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,680, 50,500, और 50,208

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 51,578, 52,125

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,280, 49,281

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image323112024

मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 73.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image423112024

23,500 की स्ट्राइक पर 76.95 लाख का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image523112024

बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 27.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image623112024

51,000 की स्ट्राइक पर 21.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image723112024

इंडिया VIX

Image923112024

22 नवंबर लगातार चौथे काोरबारी सत्र में वोलैटिलिटी बढ़ती दिखी और उच्च स्तर पर बनी रही। इसलिए तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है। शुक्रवार को इंडिया VIX 0.67 फीसदी बढ़कर 16.10 पर पहुंच गया और पूरे सप्ताह में इसमें 8.95 फीसदी की तेजी आई।

पुट कॉल रेशियो

Image823112024

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 22 नवंबर को बढ़कर 1.19 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

महाराष्ट्र में महायुति की जीत से निफ्टी के 300-400 अंक ऊपर खुलने की उम्मीद : एक्सपर्ट्स

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, अदानी एंटरप्राइजेज, जीएनएफसी, ग्रेन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंद्रप्रस्थ गैस, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन और रिटेल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।