Market Trade setup : 6 जून को होने वाली आरबीआई एमपीसी बैठक के नतीजों से पहले, 5 जून को बेंचमार्क और ब्रॉडर इंडेक्स दोनों में खरीदारी जारी रही। निफ्टी 50 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि इंडिया VIX दो महीने के निचले स्तर पर आ गया। निफ्टी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (10-डे और 20-डे ईएमए) और बोलिंगर बैंड के मिड लाइन से ऊपर चढ़ गया,जो एक अच्छा संकेत है। अगर यह मोमेंटम बरकरार रहता है, तो निफ्टी 50 के लिए 24,900 के जोन में तत्काल रेजिस्टेंस होगा। इसके बाद 25,000 पर अगली बाधा होगी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 24,500 से ऊपर बना रहता है तब तक इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी।
