Market today : 25500 के स्तर पर बने रहने पर निफ्टी में 25700-25800 का लेवल मुमकिन, 25300 का सपोर्ट टूटने पर मंदड़िये होंगे हावी
Trade setup for today : अगर निफ्टी तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर रहे 25500 के स्तर पर बना रहता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में यह 25,700-25,800 की ओर बढ़ता दिख। हालांकि,बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि 25,300 एक सपोर्ट समर्थन स्तर बना रहेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 11, 2025 पर 8:48 AM
Trade Setup : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX, 2.05 फीसदी गिरकर 12.3 के स्तर पर आ गया, जिससे तेजड़ियों को कुछ राहत मिली
Market Trade setup : निफ्टी ने तीन दिनों की गिरावट के बाद वापसी की और 10 नवंबर को 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ क्लोजिंग की। इंडेक्स कल न केवल 25,300 के ऊपर रहा, बल्कि 25,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी ऊपर जाता दिखा। इससे पिछले लगातार 6 सत्रों का लोअर हाई, लोअर लो फॉर्मेशन बेअसर हो गया। अब अगर निफ्टी तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर रहे 25500 के स्तर पर बना रहता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में यह 25,700-25,800 की ओर बढ़ता दिख। हालांकि,बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि 25,300 एक सपोर्ट समर्थन स्तर बना रहेगा। इससे नीचे जाने पर गिरावट बढ़ सकती है और बाजार की लगाम मंदड़ियों के हाथों में आ सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,520, 25,484 और 25,427
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,634, 25,670 और 25,727
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 58,056, 58,115 और 58,211
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट :57,864, 57,805 और 57,709
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 58,735, 60,142
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 57,394, 56,662
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 25,700 की स्ट्राइक पर 1.56 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,500 की स्ट्राइक पर 1.36 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 58,000 की स्ट्राइक पर 15.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
58000 की स्ट्राइक पर 15.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX, 2.05 फीसदी गिरकर 12.3 के स्तर पर आ गया, जिससे तेजड़ियों को कुछ राहत मिली। हालांकि, तेजड़ियों को और राहत प्रदान करने के लिए इसे अपने शॉर्ट और मिड टर्म मूविंग एवरेज से नीचे गिरना और टिकना होगा।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 10 नवंबर को बढ़कर 0.99 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.93 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।