Trade setup for today : बाजार में वोलैटिलिटी हुई कम, निफ्टी 24550-24700 की ओर बढ़ने के लिए तैयार
Nifty Trade setup: निफ्टी कई दिनों से 24,100-24,350 के सीमित रेंज में अटका हुआ। इसके आगे की तेजी के लिए इस दायरे को तोड़ना होगा। अगर निफ्टी ऐसा कर पाता है तो फिर इसके लिए 24,550 ओर फिर उसके बाद 24,700 अगले टारगेट होंगे
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 8:18 AM
Trade Setup : बाजार में वोलैटिलिटी कम हुई है, लेकिन अभी भी अपर जोन में बनी हुई है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 4.44 फीसदी की गिरावट के साथ 14.63 के स्तर पर आ गया है
Market Trade setup: निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 24,100-24,350 के दायरे के भीतर सीमित रहा और 28 नवंबर को होने वाली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्टों की मंथली एक्सपायरी से पहले 27 नवंबर को 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (52 पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ने पॉजिटिव रुझान दिखाया है। निफ्टी को इस रेंज को किसी भी तरफ तोड़ने के बाद ही दिशा मिल सकती है। ऊपर की तरफ 24,550 पर पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद 24,700 पर अगला रजिस्टेंस है। वहीं, 24100 से नीचे जाने पर गिरावट बढ़ सकती है। नीचे की तरफ इसके लिए 24,000-23,900 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,179, 24,129 और 24,050
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,338, 24,388 और 24,467
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 52,418, 52,518, और 52,680
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,093, 51,993, और 51,830
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 52,686, 53,469
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 51,254, 50,280
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.21 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 95.45 लाख का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी में 54,000 की स्ट्राइक पर 10.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
52,000 की स्ट्राइक पर 8.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में वोलैटिलिटी कम हुई है, लेकिन अभी भी अपर जोन में बनी हुई है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 4.44 फीसदी की गिरावट के साथ 14.63 के स्तर पर आ गया है। यदि यह निर्णायक रूप से 14 अंक से नीचे गिरता है तो बुल्स को मजबूती मिल सकती है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 27 नवंबर को बढ़कर 1.12 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.04 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।