Market Trade setup: निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 24,100-24,350 के दायरे के भीतर सीमित रहा और 28 नवंबर को होने वाली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्टों की मंथली एक्सपायरी से पहले 27 नवंबर को 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (52 पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ने पॉजिटिव रुझान दिखाया है। निफ्टी को इस रेंज को किसी भी तरफ तोड़ने के बाद ही दिशा मिल सकती है। ऊपर की तरफ 24,550 पर पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद 24,700 पर अगला रजिस्टेंस है। वहीं, 24100 से नीचे जाने पर गिरावट बढ़ सकती है। नीचे की तरफ इसके लिए 24,000-23,900 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
