Market Trade setup : निफ्टी 50 ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 8 सितंबर को मुनाफावसूली के कारण दिन के हाई से 112 अंक नीचे आने के बाद 32 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बढ़त के बावजूद, इंडेक्स में मज़बूत मोमेंटम का अभाव रहा और यह सीमित दायरे में ही रहा। निफ्टी के लिए ऊपर की और 24,900-25,000 पर रेजिस्टेंस और 24,700 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि 25,000 की ओर बढ़ने के लिए,निफ्टी को 24,800 (जो 50-डे ईएमए के पास है) के स्तर को पार करना होगा। तब तक,कंसोलीडेशन जारी रहने की संभावना है। बाजार जानकारों का कहना है कि 24,700 से नीचे बंद होने पर निफ्टी के लिए 24,500 की ओर गिरावट का रास्ता खुल सकता है।