Trade setup for today : 24750 से ऊपर जाने पर ही निफ्टी फिर पकड़ेगा रफ्तार, 24500-24450 के जोन में है सपोर्ट
Market Trade setup: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 50 इंडेक्स मजबूती दिखाता है और 24,700 से ऊपर बना रहता है तो फिर इसके 24,800-25,000 की ओर बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि अगर यह निर्णायक रूप से 24,500 को तोड़ता है, तो इंडेक्स 24,000 की ओर गिर सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 8:12 AM
Trade setup : लगातार चौथे कारोबारी सत्र में वोलैटिलिटी कम हुई और यह कई हफ़्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई। इससे बुल्स के लिए माहौल और भी अनुकूल हो गया है
Stock market : निफ्टी 50 में सीमित दायरे में कारोबार के दौरान ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली और 12 दिसंबर को यह 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 24,500-24,700 की रेंज में रहा। इसके स्पष्ट दिशा पकड़ने के लिए किसी भी तरफ से टूटने की जरूरत है। यदि निफ्टी निर्णायक रूप से चढ़ता है और 24,700 से ऊपर टिका रहता है, तो 24,800-25,000 की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, यदि यह नीचे की तरफ 24,500 के सपोर्ट को तोड़ता है तो फिर यह 24,000 की ओर फिसल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,528, 24,493 और 24,437
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,640, 24,675 और 24,731
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 53,448, 53,534, और 53,672
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,171, 53,085, और 52,946
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 54,467, 55,748
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,929, 52,331
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
निफ्टी में 25,500 की स्ट्राइक पर 49.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 30.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 54,000 की स्ट्राइक पर 25.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 18.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट जारी रही। जिससे यह रुझान तेजड़ियों के लिए और अधिक अनुकूल हो गया। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 0.58 फीसदी गिरकर 13.19 पर आ गया, जो 18 अक्टूबर के बाद सबसे निचला क्लोलिंग स्तर है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल अनुपात (पीसीआर) 12 दिसंबर को बढ़कर 1.02 पर आ गया,जो पिछले सत्र में 0.87 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पीवीआर आईनॉक्स, आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: मणप्पुरम फाइनेंस
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।