Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
31 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4178.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1107.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की
18000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18700 पर भी 3.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं
आज हफ्ते की जोरदार ओपनिंग देखने को मिली। बाजार में आई चौतरफा खरीदारी के दम पर आज सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। लेकिन ब्रॉडर मार्केट की चाल मिलीजुली रही। सेंसेक्स 787 अंकों की तेजी लेकर 60000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के पार 60747 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 225 अंको की बढ़त के साथ 18012 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ने आज डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल भी बनाया है।
आज के कारोबार में निफ्टी मिडकैप में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली। निफ्टी पर आज 913 गिरने वाले शेयरों पर 1084 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले। वोलैटिलिटी में आज और गिरावट आई जो बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX आज 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 15.80 के स्तर पर आता दिखा।
GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम पर इंडेक्स अपना बुलिश फार्मेशन बनाए हुए है और 1 महीने से ज्यादा की अवधि के बाद 18000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। ये इंडेक्स में पॉजिटिव अंडरटोन कायम रहने का संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index) भी 65 के ऊपर बना हुआ है। इससे भी शॉर्ट से मीडियम टर्म में निफ्टी में बढ़त कायम रहने के संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी के ओवरऑल चार्ट पैटर्न और इंडीकेटर सेटअप को देखते हुए विज्ञान सावंत का मानना है कि निफ्टी अब हमें 18115 - 18350 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17,420 के नीचे फिसल जाता है तो फिर हमारी बुलिश धारणा गलत साबित हो जाएगी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17931 और उसके बाद बड़ा सपोर्ट 17902 ओर 17855 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18025 फिर 18054 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41161और उसके बाद बड़ा सपोर्ट 41103 और 41008 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41350 फिर 41409 और 41503 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18500 की स्ट्राइक पर 22.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 22.10 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 19000 की स्ट्राइक पर 15.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18700 पर भी 3.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
17000 की स्ट्राइक पर 28.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 22.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 19.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
18000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16800 पर भी 4.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17900 पर 3.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16700 और फिर 16600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Godrej Consumer Products, TCS, Marico, Biocon और ICICI Bank के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
31 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4178.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1107.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
01 नवंबर को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
107 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 107 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Nifty Financial, Voltas, JK Cement, Dr Reddy's Laboratories और Metropolis Healthcare के नाम शामिल हैं।
6 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 6 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें NTPC, Hindalco Industries, RBL Bank, Bajaj Auto और LIC Housing Finance के नाम शामिल हैं।
18 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें ntellect Design Arena, Bandhan Bank, NMDC, Vedanta और Cholamandalam Investment के नाम शामिल हैं।
63 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें SBI Cards and Payment Services, Bajaj Finserv, Tata Chemicals, Crompton Greaves Consumer Electrical और Max Financial Services के नाम शामिल हैं।
01 नवंबर को आने वाले नतीजे
01 नवंबर को Sun Pharmaceutical Industries, Adani Ports and Special Economic Zone, Tech Mahindra, UPL, Punjab National Bank, FSN E-Commerce Ventures (Nykaa), Karnataka Bank, LIC Housing Finance, Chambal Fertilisers & Chemicals, Cholamandalam Investment and Finance Company, CMS Info Systems, Dhanuka Agritech, JK Tyre & Industries, Kansai Nerolac Paints, Macrotech Developers, Tata Investment Corporation, Varun Beverages, Voltas और Whirlpool of India के सितंबर तिमाही के नतीजे आएंगे
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।