Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

31 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4178.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1107.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 7:09 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
18000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18700 पर भी 3.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं

आज हफ्ते की जोरदार ओपनिंग देखने को मिली। बाजार में आई चौतरफा खरीदारी के दम पर आज सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। लेकिन ब्रॉडर मार्केट की चाल मिलीजुली रही। सेंसेक्स 787 अंकों की तेजी लेकर 60000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के पार 60747 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 225 अंको की बढ़त के साथ 18012 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ने आज डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल भी बनाया है।

आज के कारोबार में निफ्टी मिडकैप में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली। निफ्टी पर आज 913 गिरने वाले शेयरों पर 1084 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले। वोलैटिलिटी में आज और गिरावट आई जो बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX आज 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 15.80 के स्तर पर आता दिखा।

GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम पर इंडेक्स अपना बुलिश फार्मेशन बनाए हुए है और 1 महीने से ज्यादा की अवधि के बाद 18000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। ये इंडेक्स में पॉजिटिव अंडरटोन कायम रहने का संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index) भी 65 के ऊपर बना हुआ है। इससे भी शॉर्ट से मीडियम टर्म में निफ्टी में बढ़त कायम रहने के संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी के ओवरऑल चार्ट पैटर्न और इंडीकेटर सेटअप को देखते हुए विज्ञान सावंत का मानना है कि निफ्टी अब हमें 18115 - 18350 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17,420 के नीचे फिसल जाता है तो फिर हमारी बुलिश धारणा गलत साबित हो जाएगी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें