Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 1.13 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.09 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली
Trade setup:01 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 424.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1498.66 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Trade setup: 1 मार्च को बाजार में लगातार 8 दिनों से चल रही गिरावट को लगाम लग गई। अब तक काफी पिट चुके शेयरों में लौटी खरीदारी के दम पर कल बाजार करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। मेटल, टेक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, तेल-गैस और चुनिंदा एफएमसीजी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स कल 449 अंक चढ़कर 59411 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 147 अंकों की तेजी लेकर 17451 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल लगातार 8 दिनों के लोअर हाईज, लोअर लोज फॉर्मेशन को नकारते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया।
एचडीएफसी सिक्टोरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुल कैंडल फॉर्मेशन से बाजार में एक शॉर्ट टर्म अपसाइड रिवर्सल का संकेत मिलता है। ऐसे में 17255 के स्तर पर स्थित मंगलवार के निचले स्तर को बाजार के लिए शॉर्ट टर्म बॉटम रिवर्सल प्वाइंट समझा जा सकता है। हालांकि निफ्टी में मीडियम टर्म में मंदी की संभावना अभी भी बनी हुई है। ऐसे में कल की इस उछाल को मंदी वाले बाजार में आई पुल बैक रैली ही समझना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि अगर यहां से और तेजी आती है तो फिर शॉर्ट टर्म में निफ्टी में हमें बढ़त की संभावना दिख रही है। निफ्टी के लिए 17250 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17600 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
1 मार्च यानी कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे- मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी और 1.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए थे।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17374 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17346 और 17299 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17468 फिर 17497 और 17544 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40442 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40351और 40205 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40735 फिर 40825 और 40972 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 1.13 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.09 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 17400 की स्ट्राइक पर 1.1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 63.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 16900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Petronet LNG, Page Industries, Honeywell Automation, HDFC और Can Fin Homes के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
98 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 98 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Polycab India, Max Financial Services, IndiaMART InterMESH, Gujarat Gas और Adani Enterprises के नाम शामिल हैं।
3 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 3 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Britannia Industries, Glenmark Pharma और ICICI Lombard General Insurance Company के नाम शामिल हैं।
16 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 16 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Dabur India, Cipla, Alkem Laboratories, BPCL और Petronet LNG के नाम शामिल हैं।
76 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 76 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Dixon Technologies, Delta Corp, GNFC, Bajaj Auto और Shriram Finance के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
01 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 424.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1498.66 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
02 मार्च को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
बल्क डील
Delhivery:सॉफ्टबैंक के स्वामित्व वाली विदेशी निवेशक एसवीएफ डोरबेल (केमैन) ने लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery में 3.8 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। एसवीएफ ने कंपनी के 2.8 करोड़ शेयर खुले बाजार में 340.80 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।