Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 1.13 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.09 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 7:02 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:01 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 424.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1498.66 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: 1 मार्च को बाजार में लगातार 8 दिनों से चल रही गिरावट को लगाम लग गई। अब तक काफी पिट चुके शेयरों में लौटी खरीदारी के दम पर कल बाजार करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। मेटल, टेक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, तेल-गैस और चुनिंदा एफएमसीजी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स कल 449 अंक चढ़कर 59411 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 147 अंकों की तेजी लेकर 17451 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल लगातार 8 दिनों के लोअर हाईज, लोअर लोज फॉर्मेशन को नकारते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया।

एचडीएफसी सिक्टोरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुल कैंडल फॉर्मेशन से बाजार में एक शॉर्ट टर्म अपसाइड रिवर्सल का संकेत मिलता है। ऐसे में 17255 के स्तर पर स्थित मंगलवार के निचले स्तर को बाजार के लिए शॉर्ट टर्म बॉटम रिवर्सल प्वाइंट समझा जा सकता है। हालांकि निफ्टी में मीडियम टर्म में मंदी की संभावना अभी भी बनी हुई है। ऐसे में कल की इस उछाल को मंदी वाले बाजार में आई पुल बैक रैली ही समझना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर यहां से और तेजी आती है तो फिर शॉर्ट टर्म में निफ्टी में हमें बढ़त की संभावना दिख रही है। निफ्टी के लिए 17250 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17600 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

1 मार्च यानी कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे- मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी और 1.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें