Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी 17585 के स्तर पर स्थित 200 EMA पर सपोर्ट हासिल करने में भी कामयाब रहा है। अब जब तक निफ्टी 17700 के नीचे बना रहेगा तब तक बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। निफ्टी हमें 17500-17400 की तरफ फिसलता दिख सकता है। 10 मार्च यानी कल के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में छोटे- मझोले शेयरों में कम गिरावट देखने को मिली थी

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 8:08 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:09 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 561.78 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 42.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: 9 मार्च के कारोबार में पिछले दो दिनों की तेजी थमती नजर आई और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी तिहरे अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। मेटल को छोड़कर चौतरफ हुई बिकवाली ने बाजार का मूड खराब कर दिया। यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के संकेत और ग्रोथ पर इसके निगेटिव असर पड़ने की संभावना के चलते भारत सहित दुनिया भर के बाजारों के सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा। सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 59806 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 165 अंकों की कमजोरी के साथ 17590 पर बंद हुआ।

निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश इनगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। ये एक बियरिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। इससे बाजार में और गिरावट की आशंका नजर आ रही है।

एलकेपी सिक्योरिटीज (LKP Securitie) को रूपक डे का कहना है कि बियरिश इनगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न के बनने के अलावा निफ्टी एक गिरते चैनल में फिसल गया है। हालांकि इस चैनल के निचले छोर पर निफ्टी को 14-day MA (moving average) पर सपोर्ट मिलता दिखा है। निफ्टी 17585 के स्तर पर स्थित 200 EMA पर सपोर्ट हासिल करने में भी कामयाब रहा है। अब जब तक निफ्टी 17700 के नीचे बना रहेगा तब तक बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। निफ्टी हमें 17500-17400 की तरफ फिसलता दिख सकता है।

10 मार्च यानी कल के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में छोटे- मझोले शेयरों में कम गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में 0.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें