Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16994 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16938 और 16847 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17176 फिर 17232 और 17323 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39195 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39044 और 38802 पर स्थित हैं

अपडेटेड Mar 15, 2023 पर 8:16 AM
Trade setup:14 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3086.96 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2121.94 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते 14 मार्च को बाजार पर लगातार चौथे दिन बिकवाली देखने को मिली। फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 338 अंक गिरकर 57900 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 111 अंक गिरकर 17043 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोलो शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16994 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16938 और 16847 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17176 फिर 17232 और 17323 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Technical View : निफ्टी ने किया 17,000 के स्तर का बचाव, 15 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39195 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39044 और 38802 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39680 फिर 39830 और 40073 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 1.07 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 41.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17000 की स्ट्राइक पर 58.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 16800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 15.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Info Edge, Glenmark Pharma, Syngene International, TCS और Hindustan Unilever के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

42 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 42 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Cummins India, MCX India, Bosch, PI Industries और Dr Lal PathLabs के नाम शामिल हैं।

46 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 46 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Balrampur Chini Mills, Torrent Power, HCL Technologies, Firstsource Solutions और PFC के नाम शामिल हैं।

59 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 59 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Aditya Birla Fashion, Intellect Design Arena, Mphasis, RBL Bank और Persistent Systems के नाम शामिल हैं।

45 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Larsen & Toubro, Dalmia Bharat, BPCL, M&M Financial Services और NALCO के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

14 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3086.96 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2121.94 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

15 मार्च को NSE पर 2 स्टॉक Indiabulls Housing Finance और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।