Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17118 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17094 और 17094 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17194 फिर 17217 और 17255 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39880 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39821और 39726 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40069 फिर 40127 और 40222 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 23, 2023 पर 8:09 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:22 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 61.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 383.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:भारी उठापटक के बावजूद 22 मार्च को बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। दूसरे एशियाई बाजारों में आई तेजी ने भारतीय बाजारों को भी सहारा दिया। निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 17150 के थोड़ा ऊपर बंद हुआ। लेकिन 17200 पर स्थिति कल के इंट्राडे हाई के ऊपर बंद होने में कामयाब नहीं रहा। अगर निफ्टी को और तेजी पकड़नी है तो ये लेवल पार करना होगा। सेंसेक्स कल 140 अंकों की बढ़त के साथ 58215 को स्तर पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी आई थी। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.30 फीसदी और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान निफ्टी में 16800-16900 पर स्थिति सपोर्ट जोन से एक पुलबैक देखने को मिला है। इसके बावजूद ये 17225 पर स्थित अपनी तत्काल बाधा को पार करने में कामयाब नहीं रहा है। जहां तक अहम लेवल्स का संबंध है तो निफ्टी को लिए 20-day EMA की बाधा 17320 पर है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16850 पर अहम सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें