Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17446 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17406 और 17342 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17574 फिर 17614 और 17678 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40855 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40792 और 40689 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41060 फिर 41124 और 41226 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Apr 06, 2023 पर 5:27 AM
Story continues below Advertisement
साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 1.36 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup: महावीर जयंती की छुट्टी के बाद 5 अप्रैल को बाजार ने करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ डेली टाइम फ्रेम पर हायर हाईज और हायर लोज बनाते हुए लगातार चौथे दिन बुलिश कैंडल बनाया और बढ़त के साथ बंद हुआ। आज यानी 6 अप्रैल को आरबीआई एमपीसी के फैसले आने वाले हैं। इस पर बाजार की नजर बनी रहेगी। कल के कारोबार में सेंसेक्स 583 अंक बढ़कर 59689 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17557 के स्तर पर बंद हुआ। कल निफ्टी निर्णायक रूप से 200-डे एसएमए (17500) के साथ-साथ 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज 17515) के ऊपर जाता दिखा। ये एक सकारात्मक संकेत है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की कहना है कि हाल में 17200 पर स्थित अहम रजिस्टेंस को पार करने के बाद निफ्टी अब 17600 पर स्थित दूसरी बड़ी बाधा को पार करने के कगार पर है। डेली और वीकली जैसे छोटी और लंबी अवधि के चार्ट के मुताबित निफ्टी का ओवरऑल चार्ट पैटर्न मजबूत हो रहा है। ऐसे में नागराज का मानना है कि निफ्टी का नियरटर्म रुझान पॉजिटिव बना हुआ है और आने वाले सत्रों में यह तेजी जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए नियर टर्म अपसाइड टारगेट करीब 17800 का और अगले एक हफ्ते के लिए अगला टारगेट 18250 का है। जबकि इसके लिए तत्काल सपोर्ट 17400 के लेवल पर दिख रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17446 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17406 और 17342 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17574 फिर 17614 और 17678 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40855 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40792 और 40689 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41060 फिर 41124 और 41226 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17700 की स्ट्राइक पर 1.38 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबरी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 45.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 1.36 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.19 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Crompton Greaves Consumer Electricals, Power Grid Corporation of India, Whirlpool, Britannia Industries और JK Cement के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

71 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 5 अप्रैल के कारोबार में 54 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Coforge, Birlasoft, L&T Technology Services, Gujarat Gas और Balrampur Chini Mills के नाम शामिल हैं।

20 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 5 अप्रैल के कारोबार में जिन 24 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Crompton Greaves Consumer Electricals, PVR, Whirlpool, Hero MotoCorp और Chambal Fertilizers के नाम शामिल हैं।

53 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 5 अप्रैल के कारोबार में जिन 53 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Ashok Leyland, Aditya Birla Fashion & Retail, MCX India, Apollo Hospitals और Federal Bank के नाम शामिल हैं।

48 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 5 अप्रैल के कारोबार में जिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Honeywell Automation, Indian Energy Exchange, Delta Corp, HCL Technologies और HDFC Life Insurance Company के नाम शामिल हैं।

रिलायंस रिटेल ने ओमनी-चैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म 'Tira' लॉन्च किया, जानिए क्या है खास

FII और DII आंकड़े

5 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 806.82 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 947.21 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

6 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।