Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17446 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17406 और 17342 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17574 फिर 17614 और 17678 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40855 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40792 और 40689 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41060 फिर 41124 और 41226 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

Sunil Matkarअपडेटेड Apr 06, 2023 पर 5:27 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 1.36 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup: महावीर जयंती की छुट्टी के बाद 5 अप्रैल को बाजार ने करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ डेली टाइम फ्रेम पर हायर हाईज और हायर लोज बनाते हुए लगातार चौथे दिन बुलिश कैंडल बनाया और बढ़त के साथ बंद हुआ। आज यानी 6 अप्रैल को आरबीआई एमपीसी के फैसले आने वाले हैं। इस पर बाजार की नजर बनी रहेगी। कल के कारोबार में सेंसेक्स 583 अंक बढ़कर 59689 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17557 के स्तर पर बंद हुआ। कल निफ्टी निर्णायक रूप से 200-डे एसएमए (17500) के साथ-साथ 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज 17515) के ऊपर जाता दिखा। ये एक सकारात्मक संकेत है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की कहना है कि हाल में 17200 पर स्थित अहम रजिस्टेंस को पार करने के बाद निफ्टी अब 17600 पर स्थित दूसरी बड़ी बाधा को पार करने के कगार पर है। डेली और वीकली जैसे छोटी और लंबी अवधि के चार्ट के मुताबित निफ्टी का ओवरऑल चार्ट पैटर्न मजबूत हो रहा है। ऐसे में नागराज का मानना है कि निफ्टी का नियरटर्म रुझान पॉजिटिव बना हुआ है और आने वाले सत्रों में यह तेजी जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए नियर टर्म अपसाइड टारगेट करीब 17800 का और अगले एक हफ्ते के लिए अगला टारगेट 18250 का है। जबकि इसके लिए तत्काल सपोर्ट 17400 के लेवल पर दिख रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें