Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:कल के कारोबार में सेंसेक्स 60000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। ये कल 520 अंकों की गिरावट के साथ 59911 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 121 अंकों की गिरावट के साथ 17707 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ने कल डेली स्केल पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया है। ये एक बियरिश इनगल्फिंग पैटर्न जैसा दिखता है। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क की तुलना में बेहतर रहा था

Sunil Matkarअपडेटेड Apr 18, 2023 पर 8:32 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: 17 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 533.20 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 269.65 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद कल के कारोबार में बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की कमजोरी लेकर बंद हुआ। बाजार में कल लगातार 9 दिनों की तेजी को ब्रेक लगता नजर आया था। टीसीएस और इंफोसिस के उम्मीद से कमजोर नतीजों के चलते आईटी शेयरों में बिकवाली आई। इसके चलते पूरे बाजार का मूड खराब हो गया। सेंसेक्स 60000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। ये कल 520 अंकों की गिरावट के साथ 59911 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 121 अंकों की गिरावट के साथ 17707 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ने कल डेली स्केल पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया है। ये एक बियरिश इनगल्फिंग पैटर्न जैसा दिखता है।

ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क की तुलना में बेहतर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि नियर टर्म में निफ्टी का ट्रेंड साइडवेज रहने की उम्मीद दिख रही है। अब तक की 900 अंकों की रैली के बाद 17000 के आसपास खरीदारी करने वाले बॉयर अब कुछ मुनाफा अपनी जेब में रखना चाहेंगे। नीचे की तरफ 17550 पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट कायम नहीं रह पाता तो निफ्टी 17400 तक फिसल सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17800 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

कल के कारोबार में वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स भी इंट्राडे में 13 का स्तर पार करता दिखा। ये बुल्स के लिए परेशानी का कारण है। कारोबार के अंत में वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 3.21 फीसदी की बढ़त के साथ 12.27 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें