Trade setup: इक्विटी मार्केट में लगातार दूसरे दिन दबाव के बावजूद निफ्टी 18 अप्रैल को 17600 के लेवल को बचाए रखने में कामयाब रहा था। जानकारों का मानना है कि 17600 का लेवल ही अब निफ्टी के लिए सपोर्ट बन गया है। सेंसेक्स कल 184 अंक गिरकर 59727 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 47 अंक गिरकर 17660 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल के कारोबार में डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके अलावा ये एक और दिन अपना डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन होल्ड करने में कामयाब रहा था। ये एक पॉजिटिव संकेत हो सकता है।
