Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: पिछले तीन कारोबारी दिनों में दूसरी बार निफ्टी 200DMA पर सपोर्ट लोता दिखा। ये इस सपोर्ट का महत्व दिखाता है। ऐसे में उनका मानना है कि अगर निफ्टी का ये सपोर्ट टूटता तो फिर पेनिक बटन दब जाएगा। फिर निफ्टी 17400 पर स्थित अपने अगले सपोर्ट की तरफ जाता दिख सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मोमेंटम इंडीकेटर डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ कमजोरी के संकेत दे रहा है। ऐसे में लगता है कि निकट की अवधि में बाजार का रुझान नकारात्मक बना रहेगा

Sunil Matkarअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 7:41 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:19 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 13.17 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 110.42 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Trade setup: 19 अप्रैल को बाजार पर लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव कायम रहा। इसके साथ ही निफ्टी का ट्रेंडिंग रेंज भी छोटा होता गया। 20 अप्रैल की वीकली एक्सपायरी के पहले निफ्टी 50 इंडेक्स 17600 को साथ ही 200-डीएमए पर सपोर्ट लेता दिखा। निफ्टी 41.40 अंकों की गिरावट के साथ 17619 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 159 अंकों की कमजोरी लेकर 59568 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए थे। निफ्टी मिडकैप 100 7 दिनों की लगातार बढ़त के बाद कल निशान में बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 11 दिनों की लगातार बढ़त को बाद विराम लेता दिखा था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि पिछले तीन कारोबारी दिनों में दूसरी बार निफ्टी 200DMA पर सपोर्ट लोता दिखा। ये इस सपोर्ट का महत्व दिखाता है। ऐसे में उनका मानना है कि अगर निफ्टी का ये सपोर्ट टूटता तो फिर पेनिक बटन दब जाएगा। फिर निफ्टी 17400 पर स्थित अपने अगले सपोर्ट की तरफ जाता दिख सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मोमेंटम इंडीकेटर डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ कमजोरी के संकेत दे रहा है। ऐसे में लगता है कि निकट की अवधि में बाजार का रुझान नकारात्मक बना रहेगा। जब तक निफ्टी के 17400 से नीचे नहीं गिरता तब तक मार्केट का सेट-अप गिरावट में खरीदारी का बना रहेगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें