Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी कल भी 17600 के अहम स्तर को होल्ड करने में कामयाब रहा और 6 अंक बढ़कर 17625 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक डोजी जैसा पैटर्न बनाया जो बाजार के आगे के ट्रेंड को लेकर बाजार की अनिश्चितता दिखाता है। निफ्टी कल पूरे दिन साइडवेज ही घूमता रहा क्योंकि क्योंकि हेडलाइन इंडेक्स कोई साफ दिशा पकड़ने में असफल रहा। अब निचले सिरे पर निफ्टी के लिए 17580 पर सपोर्ट दिख रहा है। अब अगर निफ्टी इसके नीचे जाता है तो फिर ये गिरावट 17500-17400 की ओर भी जा सकती है

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 8:28 AM
Trade setup:20 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1169.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 832.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:20 अप्रैल को वीकली एक्सपायरी वाले दिन बाजार में लगातार तीन दिनों की गिरावट को लगाम लगता दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल के साथ ही ऑटो शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला। हालांकि फार्मा, कुछ एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी शेयरों में आई बिकवाली के चलते बाजार की बढ़त सीमित रही। सेंसेक्स 65 अंकों की बढ़त के साथ 59632 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी कल भी 17600 के अहम स्तर को होल्ड करने में कामयाब रहा और 6 अंक बढ़कर 17625 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक डोजी जैसा पैटर्न बनाया जो बाजार के आगे के ट्रेंड को लेकर बाजार की अनिश्चितता दिखाता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी कल पूरे दिन साइडवेज ही घूमता रहा क्योंकि क्योंकि हेडलाइन इंडेक्स कोई साफ दिशा पकड़ने में असफल रहा। अब निचले सिरे पर निफ्टी के लिए 17580 पर सपोर्ट दिख रहा है। अब अगर निफ्टी इसके नीचे जाता है तो फिर ये गिरावट 17500-17400 की ओर भी जा सकती है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17700 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो फिर निफ्टी में और तेजी देखने को मिल सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17593 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17569 और 17531 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17669 फिर 17693 और 17731 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42149 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42086 और 41983 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42355 फिर 42419 और 42521 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 18500 की स्ट्राइक पर 1.23 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 98 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 16000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17700 की स्ट्राइक पर 77.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 41.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Cipla, Ipca Laboratories, Marico, Maruti Suzuki और HDFC के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

70 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 70 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें ICICI Prudential Life Insurance, City Union Bank, Navin Fluorine International, HDFC AMC और Jubilant Foodworks के नाम शामिल हैं।

15 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 15 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Abbott India, Can Fin Homes, Dr Reddy's Laboratories, Granules India और TVS Motor Company के नाम शामिल हैं।

67 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Coforge, Shree Cements, Ramco Cement, Metropolis Healthcare और Chambal Fertilizers के नाम शामिल हैं।

36 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 36 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Tata Communications, Honeywell Automation, Jindal Steel & Power, Tata Chemicals और Voltas के नाम शामिल हैं।

Stocks to BUY: तिमाही नतीजों के बाद इन 3 शेयरों में बना कमाई का मौका, 45% तक मिल सकता है रिटर्न

FII और DII आंकड़े

20 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1169.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 832.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

21 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।