भारतीय बाजारों के आज गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी भारत में ब्रॉडर इंडेक्स के लिए निगेटिव संकेत दे रहा है। वहीं, सोमवार को Sensex 465 अंको की बढ़त के साथ 58853 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि Nifty 128 अंकों की बढ़त के साथ 17,525 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।
