Get App

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

26 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 51.12 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 453.59 करोड़ रुपए की खरीदारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 4:58 AM
Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही

26 अगस्त को भी बाजार में दायरे में कारोबार होता दिखा। ये सितंबर वायदा का पहला दिन भी था। इस दिन बाजार मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। US फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के स्पीच के पहले बाजार सतर्क था। यूएस फेड ने महंगाई पर नियंत्रण को अपनी पहली प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि दरों में बढ़त का दौर तब तक जारी रहेगा जब तक महंगाई 9 फीसदी के आसपास के अपने 40 सालों के हाई से घटकर 2 फीसदी पर नहीं आ जाती। इसके लिए फेड ग्रोथ को भी दांव पर लगाने के लिए भी तैयार है।

पिछले कारोबारी दिन यानी 26 अगस्त को Sensex 59 अंक बढ़कर 58834 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 36 अंकों की बढ़त के साथ 17559 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने क्लोजिंग से नीचे बंद होते हुए डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया था।

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि नियर टर्म में इंडेक्स दिशाहीन रह सकता है और 17726-17482 के दायरे में घूमता दिख सकता है। अगर निफ्टी 17720 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें कुछ तेजी आ सकती है। वहीं, अगर निफ्टी 17418 पर स्थित अपने 20-day SMA के नीचे जाता है तो फिर इसमें और कमजोरी आ सकती है।

26 अगस्त को छोटे-मझोले शेयरों ने अपनी तेजी कायम रखी थी। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। वोलैटिलिटी में आई गिरावट से भी बाजार को सपोर्ट मिला था। इंडिया विक्स (India VIX) 6.92 फीसदी की गिरावट के साथ 18.22 के स्तर पर आ गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें