Trade setup : आज बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup : साप्ताहिक आधार पर 19400 की स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 26.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 6:53 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : 22 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर,चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स , हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं

Trade setup : 21 को आए उछाल के साथ कारोबारी हफ्ते की शुरुआत अच्छी हुई। कारोबारी सत्र के शुरुआती घंटों में निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली। लेकिन 19300-19250 के आसपास फिर से सपोर्ट लेते हुए निफ्टी में फिर से उछाल आया। बता दें कि 19300-19250 के आसपास ही निफ्टी का 50 डे ईएमए भी स्थित है। ऐसे में इस स्तर के आगे भी निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट के तौर पर काम करने की उम्मीद है। वहीं, 19500 के आसपास स्थित 20 डे ईएमए निफ्टी के लिए रजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है। दो दिनों के करेक्शन के बाद निफ्टी 50 इंडेक्स कल 83 अंक बढ़कर 19394 पर बंद हुआ था। इसने डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 267 अंक चढ़कर 65216 पर बंद हुआ था।

ब्रॉडर मार्केट में भी कल अच्छी तेजी आई थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 0.8 फीसदी और 0.6 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए थे जबकि वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 12 के स्तर से नीचे फिसल गया था। ये तेजड़ियों के लिए एक अच्छा संकेत है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि तकनीकी रूप से देखें तो सोमवार का कैंडलस्टिक पैटर्न 19250-19300 के स्तर के सपोर्ट के साथ बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहने का संकेत देता है। हालांकि निफ्टी इस समय अपने तत्काल सपोर्ट पर है। लेकिन इसमें ऊपर की ओर उछाल भरने के लिए जोश का अभाव दिख रहा है। इस तरह बिना कोई उछाल दिखाए बार-बार सपोर्ट लेवल को टेस्ट करने से अंततः ये सपोर्ट भी टूट सकता है और निफ्टी में नए सिरे से गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, अगल इस लेवल से कोई नई तेजी आती है तो फिर निफ्टी 19500 की तरफ जाता दिख सकता है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19322 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19292 और 19242 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19421 फिर 19452 और 19502 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43896 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43837 और 43741 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44089 फिर 44148 और 44244 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 19400 की स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 26.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19300 की स्ट्राइक पर 96.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 24.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Maruti Suzuki India, Torrent Pharmaceuticals, Marico, Oberoi Realty और Godrej Consumer Products के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

71 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 21 अगस्त के कारोबार में 71 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Metropolis Healthcare, Bharat Forge, Dixon Technologies, NTPC और TVS Motor Company के नाम शामिल हैं।

21 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 21 अगस्त के कारोबार में जिन 21 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें including Cipla, Max Financial Services, Punjab National Bank, Hindustan Copper और Manappuram Finance के नाम शामिल हैं।

13 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 21 अगस्त के कारोबार में जिन 13 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Reliance Industries, Indian Hotels, PVRInox, Voltas और HDFC Asset Management Company के नाम शामिल हैं।

81 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 21 अगस्त के कारोबार में जिन 81 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें ITC, Granules India, Ipca Laboratories, Lupin और Atul के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

21 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1901.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 626.25 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Daily Voice : ऑटो, एनबीएफसी, बैंक, होटल, रियल एस्टेट और सीमेंट सेक्टर में आगे दिखेगी जोरदार तेजी

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

22 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर,चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी), हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।