Trade setup : आज बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup : निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19383 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19369 और 19345 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19431 फिर 19446 और 19469 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43947 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43896 और 43815 पर स्थित हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 7:22 AM
Trade setup : 23 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में बीएचईएल,एस्कॉर्ट्स कुबोटा ,डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं
Trade setup : 22 अगस्त को बाजार दिनभर काफी वोलेटाइल रहा था। कारोबार के अंत में ये सपाट बंद हुआ था। ग्लोबल मार्केट की रैली के बवजूद कल के कारोबार में भारतीय बाजारों में सुस्ती रही थी। कुल मिला देखें तो निफ्टी 14 अगस्त से 200-250 अंकों के दायरे में घूम रहा है। इस दौरान इसके लिए 19450-19500 पर रजिस्टेंस और 19300-19250 पर सपोर्ट रहा है। एक्सपर्ट्स की राय है कि कि बेंचमार्क इंडेक्स इसी रेंज के भीतर घूमता रहेगा। उनकी ट्रेडर्स को सलाह है कि जब तक निफ्टी 19500 अंक से नीचे रहता है,तब तक उछाल पर बिकवाली की रणनीति जारी रखें।
पिछले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 4 अंक बढ़कर 65220 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 3 अंक बढ़कर 19397 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने एक स्मॉल अपर शैडो के साथ छोटे आकार का बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ये ऊपरी स्तरों पर कमी का संकेत देता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19383 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19369 और 19345 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19431 फिर 19446 और 19469 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43947 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43896 और 43815 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44109 फिर 44159 और 44240 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 19400 की स्ट्राइक पर 1.51 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 48.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
19300 की स्ट्राइक पर 95.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 19.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
इनमें Torrent Pharmaceuticals, UltraTech Cement, Berger Paints, HCL Technologies और Larsen & Toubro के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
50 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 22 अगस्त के कारोबार में 50 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Escorts Kubota, BHEL, Dixon Technologies, IDFC First Bank और AU Small Finance Bank के नाम शामिल हैं।
38 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 22 अगस्त के कारोबार में जिन 38 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Coromandel International, Metropolis Healthcare, Colgate Palmolive, Zydus Lifesciences और Oracle Financial के नाम शामिल हैं।
39 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 22 अगस्त के कारोबार में जिन 39 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Gujarat Gas, Deepak Nitrite, Ramco Cements, BPCL और Bajaj Finserv के नाम शामिल हैं।
59 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 22 अगस्त के कारोबार में जिन 59 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें ICICI Prudential Life Insurance, Aditya Birla Capital, Dalmia Bharat, L&T Technology Services और Birlasoft के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
22 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 495.17 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 533.75 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
23 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में बीएचईएल,एस्कॉर्ट्स कुबोटा ,डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी), हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं। हालांकि चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।