Get App

Trade setup : आज बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup : निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19383 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19369 और 19345 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19431 फिर 19446 और 19469 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43947 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43896 और 43815 पर स्थित हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 7:22 AM
Trade setup : आज बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup : 23 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में बीएचईएल,एस्कॉर्ट्स कुबोटा ,डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं

Trade setup : 22 अगस्त को बाजार दिनभर काफी वोलेटाइल रहा था। कारोबार के अंत में ये सपाट बंद हुआ था। ग्लोबल मार्केट की रैली के बवजूद कल के कारोबार में भारतीय बाजारों में सुस्ती रही थी। कुल मिला देखें तो निफ्टी 14 अगस्त से 200-250 अंकों के दायरे में घूम रहा है। इस दौरान इसके लिए 19450-19500 पर रजिस्टेंस और 19300-19250 पर सपोर्ट रहा है। एक्सपर्ट्स की राय है कि कि बेंचमार्क इंडेक्स इसी रेंज के भीतर घूमता रहेगा। उनकी ट्रेडर्स को सलाह है कि जब तक निफ्टी 19500 अंक से नीचे रहता है,तब तक उछाल पर बिकवाली की रणनीति जारी रखें।

पिछले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 4 अंक बढ़कर 65220 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 3 अंक बढ़कर 19397 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने एक स्मॉल अपर शैडो के साथ छोटे आकार का बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ये ऊपरी स्तरों पर कमी का संकेत देता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें