Get App

Trade setup : आज बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup : बैंकों में आई जोरदार तेजी के दम पर बीएसई सेंसेक्स कल 213 अंक उछलकर 65433 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 48 अंक बढ़कर 19444 के स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गजों की तरह से छोटे-मझोले शेयर भी कल जोश में थे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी और 0.9 फीसदी की तेजी आई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 7:14 AM
Trade setup : आज बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup : 23 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 614.32 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 125.03 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup : 23 अगस्त को एफ एंड ओ एक्पायरी के एक दिन पहले बाजार ने कंसोलीडेशन रेंज को तोड़कर ऊपर जाने की कोशिश की लेकिन निफ्टी 19500 के स्तर को पार करने में कामयाब नहीं रहा। हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 50 इंडेक्स 19500 के ऊपर बंद होने और टिके रहने में सफल रहता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में और तेजी की संभावना है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो निफ्टी में 19500 और 19250 के बीच कंसोलीडेशन जारी रहेगा।

बैंकों में आई जोरदार तेजी के दम पर बीएसई सेंसेक्स कल 213 अंक उछलकर 65433 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 48 अंक बढ़कर 19444 के स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गजों की तरह से छोटे-मझोले शेयर भी कल जोश में थे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी और 0.9 फीसदी की तेजी आई थी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें