Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

18000 की स्ट्राइक पर 37.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 30.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 7:09 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
14 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 372.16 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 926.45 करोड़ रुपए की खरीदारी की

14 दिसंबर को बाजार तेजी पकड़ता दिखा और Nifty50 इंडेक्स 18700 के करीब आ गया। अच्छे ग्लोबल संकेतों और अमेरिका में महांगाई आंकड़ों में आई और नरमी से बाजार को सपोर्ट मिला। टेक्नोलॉजी, मेटल, चुनिंदा बैंक, ऑटो और फार्मा शेयरों में तेजी देखने को मिली। Sensex 145 अंकों की बढ़त के साथ 62678 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 52 अंकों की बढ़त को साथ 18660 को स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बनाया। ये बाजार में बुल्स और बीयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत है

GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी ने 18670 के जोन में स्थित अहम रजिस्टेंस के करीब एक डोजी कैंडल पैटर्न बनाया जो शॉर्ट टर्म में बाजार में सतर्कता कायम रहने की ओर संकेत करता है। लेकिन मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index) ऊपर की तरफ रुख किए हुए है और 60 के स्तर के ऊपर बना हुआ है। ये इंडेक्स में तेजी कायम रहने का संकेत है। निफ्टी के ओवरऑल प्राइस स्ट्रक्चर और दूसरे इंडीकेटरों से मिल रहे सकेतों से लगता है कि निफ्टी अब हमें 18886-18300 के जोन में कारोबार करता नजर आ सकता है।

कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100, Nifty Midcap 50 और Smallcap 100 इंडेक्स में 0.6-0.8 के रेंज में बढ़त दर्ज की गई थी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें