Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

19000 की स्ट्राइक पर 38.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 30.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Dec 20, 2022 पर 7:17 AM
Story continues below Advertisement
19 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 538.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 687.38 करोड़ रुपए की खरीदारी की

19 दिसंबर को बाजार में लगादार दो दिनों की गिरावट थमती दिखी। यही नहीं कल बाजार पिछले 2 दिनों की सारी गिरावट की भरपाई करते हुए 18400 के ऊपर बंद हुआ। यूरोपियन बाजारों की तेजी और शॉर्ट कवरिंग से बाजार को जोरदार सपोर्ट मिला। आईटी और पीएसयू बैंक को छोड़ कर बाजार में कल चौतरफा खरीदारी देखने को मिली थी। Sensex 468 अंकों की बढ़त लेकर 61806 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 151 अंकों की बढ़त के साथ 18420 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर कल एक बुलिश कैंडल बनाया था।

ब्रॉडर मार्केट में भी कल खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में कल करीब 0.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। एनएसई पर कल 2 गिरने वाले शेयरों पर 3 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल


GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने शुक्रवार को बने शूटिंग स्टार कैंडल के बाद एक बुलिश कैंडल पैटर्न बना लिया है। हालांकि ये पिछले दिन के हाई को पार करने में सफल नहीं रहा और अपना लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेंशन बनाए रखा जो बाजार में शॉर्ट टर्म में कमजोरी जारी रहने को संकेत है। इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर RSI 50 के स्तर के आसपास घूम रहा है। ये इंडेक्स में गति के अभाव का सूचक है। अब निफ्टी के लिए 18542 (20-day SMA)पर पहला रजिस्टेंस हैं। उसके बाद 18670 को स्तर पर दूसरा बड़ा रजिस्टेंस हैं। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18320 पर पहला और उसके बाद 18244 (दिन का निचला स्तर) पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है।

विज्ञान सावंत का कहना है कि ओवरऑल प्राइस स्ट्रक्चर और दूसरे इंडीकेटरों से मिल रहे संकेतों को देखकर लगता है कि निफ्टी अब 18133 और फिर उसके बाद 17959 की तरफ जा सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 18542 के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर बाजार में कमजोरी आने का हमारा अनुमान गलत साबित हो जाएगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

निफ्टी को 19000 का स्तर पार करने के लिए कुछ बड़ी पॉजिटिव खबरों के खुराक की जरूरत: श्रीकांत चौहान

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18294 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18250 और 18178 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18437 फिर 18481 और 18553 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43195 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43114 और 42984 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43455 फिर 43536 और 43666 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 38.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 30.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18600 की स्ट्राइक पर 26.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18600 पर भी 1.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19600 और फिर 18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 42.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18300 पर सबसे ज्यादा 39.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 31.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

18300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18400 पर भी 6.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18200 पर 2.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18700 और फिर 18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Torrent Power, HCL Technologies, TCS, Ramco Cements और Hindustan Unilever के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

19 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 538.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 687.38 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

20 दिसंबर को NSE पर 7 स्टॉक Balrampur Chini Mills, IRCTC, Punjab National Bank, Indiabulls Housing Finance, BHEL, Delta Corp और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

90 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 19 दिसंबर के कारोबार में 90 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Nifty Financial, Britannia Industries, Muthoot Finance, Escorts और Bank Nifty के नाम शामिल हैं।

9 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 19 दिसंबर के कारोबार में जिन 9 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Balrampur Chini Mills, Punjab National Bank, Coforge, Polycab India और Tata Chemicals के नाम शामिल हैं।

27 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 19 दिसंबर के कारोबार में जिन 27 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Chambal Fertilizers, Tata Consultancy Services, Aarti Industries, Wipro और Lupin के नाम शामिल हैं।

68 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 19 दिसंबर के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Colgate Palmolive, Eicher Motors, IndiaMART InterMESH, HDFC और PVR के नाम शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।