Trade setup for today : निफ्टी में तेजी का ट्रेंड कायम, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup: निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 20,707 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 20,753 और 20,827 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 20,558 फिर 20,512 और 20,438 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46,515 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 46,751 और 47,134 पर स्थित हैं

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 8:36 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : पिछले कारोबारी दिन जिन 22 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें अशोक लीलैंड, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, ग्लेनमार्क फार्मा, एबॉट इंडिया और ग्रैन्यूल्स इंडिया के नाम शामिल हैं

Trade setup : 4 दिसंबर को बाजार में बड़ी गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली थी। यहा गैप कल क्लोजिंग तक खाली रहा, जबकि निफ्टी 50 को एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर ले गया। डेली चार्ट पर निफ्टी ने हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन जारी रखा। इससे संकेत मिलता है कि आगे इंडेक्स में और तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रॉडर मार्केट ने भी इस तेजी में भाग लिया था। लेकिन बेंचमार्क से कमजोर प्रदर्शन किया था। क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी और 1.4 फीसदी की बढ़त हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि तकनीकी रूप से, यह पैटर्न मजबूत तेजी और 20,200 के स्तर के पिछले हाई से निर्णायक ब्रेकआउट का संकेत देता है। हालांकि निफ्टी ऊंचाई पर है, फिर भी नई ऊंचाई पर किसी भी रिवर्सल पैटर्न के सामने आने का कोई संकेत नहीं है। उनका मानना है कि निफ्टी में ऊपर की तरफ अगला स्तर 20,900 के आसपास देखने को मिलेगा जो कि 61.8 फीसदी फाइबोनैचि विस्तार है (मार्च लो, सितंबर हाई और अक्टूबर लो-वीकली चार्ट से लिया गया है)। निफ्टी के लिए 20,500 और 20,290 के स्तर के आसपास तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक, सीएमटी विनय राजानी का मानना है कि निफ्टी में तेजी का ट्रेंड कायम है। किसी भी गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के लिए किया जाना चाहिए।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 20,707 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 20,753 और 20,827 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 20,558 फिर 20,512 और 20,438 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46,515 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 46,751 और 47,134 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,751 फिर 45,515 और 45,133 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 21,000 की स्ट्राइक पर 65.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 21,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 30.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

20,500 की स्ट्राइक पर 74.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 20,500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 70.59 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

81 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 81 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Ramco Cements, ONGC, India Cements, Federal Bank और Oberoi Realty के नाम शामिल हैं।

10 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Delta Corp, Coforge, Maruti Suzuki India, Balkrishna Industries और Dr Reddy's Laboratories के नाम शामिल हैं।

22 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 22 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें अशोक लीलैंड, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, ग्लेनमार्क फार्मा, एबॉट इंडिया और ग्रैन्यूल्स इंडिया के नाम शामिल हैं।

71 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 71 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Dixon Technologies, Apollo Hospitals Enterprise, REC, State Bank of India और ACC के नाम शामिल हैं।

बैंक निफ्टी ने 1600 अंकों के उछाल के साथ लगाया नया हाई, जानिए अब किन स्तरों पर है सपोर्ट और रजिस्टेंस

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 1 दिसंबर को बढ़कर 1.39 हो गया जो पिछले सत्र में 1.3 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।