Trade setup: एक दिन के करेक्शन के बाद स्वस्थ उछाल के साथ बाजार फिर से तेजी में दिख रहा है। निफ्टी ने पिछले शुक्रवार को बने शूटिंग स्टार जैसे बियरिश रिवर्सल पैटर्न के गठन को नकार दिया है। ऐसे में अगर निफ्टी 17 जनवरी को बने बड़े बियरिश गैप को 21,970 और फिर 22,126 पर चढ़कर भरने में कामयाब होता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में नए रिकॉर्ड हाई से इंकार नहीं किया जा सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि 21,600-21,500 के जोन में निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट बना हुआ है।
