Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39823 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39698 और 39496 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40228 फिर 40352 और 40555 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 8:21 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup:24 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1470.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1400.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: 24 फरवरी को बाजार में लगातार छटें दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स निफ्टी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। साप्ताहिक आधार पर देखें ते बाजार 2.5 फीसदी से ज्यादा की ग्रावच को साथ बंद हुआ था। फार्मा और ऑयल-गैस को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 59464 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 45 अंकों की कमजोरी के साथ 17466 के स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे।

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट को संतोष मीणा का कहना है कि अब निफ्टी के लिए अगला अहम स्तर बजट के दिन का लो है जो 17353 को स्तर पर स्थित है। ये निफ्टी का 200-day SMA भी है। वहीं, अब निफ्टी के लिए पहला 17600 के स्तर पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।  निफ्टी अपने 200-DMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। निफ्टी अब डबल बॉटम बना सकता है, इसके बाद बाजार में एक उछाल आता नजर आ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17428 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17386 और 17318 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17564 फिर 17606 और 17674 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39823 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39698 और 39496 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40228 फिर 40352 और 40555 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

शेयरखान ने फार्मा कंपनियों के शेयरों पर अपनाया न्यूट्रल रवैया, जानिये क्या है वजह

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17600 की स्ट्राइक पर 96.16 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 51.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। हमें मार्च सिरीज के पहले दिन 16500-18500 के बैंड में कोई कॉल अनवाइंडिंग नहीं देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17000 की स्ट्राइक पर 54.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Power Grid Corporation of India, Petronet LNG, Colgate Palmolive, Container Corporation of India और Dalmia Bharat के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

46 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 46 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें GAIL India, Piramal Enterprises, GNFC, HDFC AMC और Mphasis के नाम शामिल हैं।

33 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 33 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Zee Entertainment Enterprises, ONGC, Voltas, Tech Mahindra और Glenmark Pharma के नाम शामिल हैं।

74 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 74 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Adani Enterprises, Escorts, Berger Paints, Hindalco Industries और Hindustan Petroleum Corporation के नाम शामिल हैं।

38 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 38 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Aarti Industries, Ashok Leyland, Exide Industries, Shriram Finance और Indian Hotels के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

24 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1470.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1400.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

27 फरवरी को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।