Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39823 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39698 और 39496 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40228 फिर 40352 और 40555 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

Sunil Matkarअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 8:21 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:24 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1470.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1400.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: 24 फरवरी को बाजार में लगातार छटें दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स निफ्टी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। साप्ताहिक आधार पर देखें ते बाजार 2.5 फीसदी से ज्यादा की ग्रावच को साथ बंद हुआ था। फार्मा और ऑयल-गैस को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 59464 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 45 अंकों की कमजोरी के साथ 17466 के स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे।

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट को संतोष मीणा का कहना है कि अब निफ्टी के लिए अगला अहम स्तर बजट के दिन का लो है जो 17353 को स्तर पर स्थित है। ये निफ्टी का 200-day SMA भी है। वहीं, अब निफ्टी के लिए पहला 17600 के स्तर पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।  निफ्टी अपने 200-DMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। निफ्टी अब डबल बॉटम बना सकता है, इसके बाद बाजार में एक उछाल आता नजर आ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें