Trade setup: 27 फरवरी को लगातार 7वें दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। लेकिन कारोबारी सत्र के अंत में कुछ रिकवरी देखने को मिली। जिसके चलते निफ्टी डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बियरश कैंडल बनाता दिखा जो एक हमर पैटर्न सा दिखता है। बता दें कि हैमर फॉर्मेशन किसी गिरावट के दौर में बाजार के ओवरशोल्ड हो जाने पर बनने वाला एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न मना जाता है। इससे बाजार में अब आने वाले कारोबारी सत्रों में खरीदारी लौटती दिख सकती है।
