Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41942 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41751 और 41442 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42560 फिर 42750 और 43059 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2023 पर 6:35 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
09 जनवरी को NSE पर 1 स्टॉक Indiabulls Housing Finance बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है

बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ काफी मजबूत होती नजर आ रही है। 6 जनवरी को बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाया। पिछले कारोबारी दिन एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। टेक्नोलॉजी, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। Sensex 453 अंकों की गिरावट के साथ 59900 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 133 अंक गिरकर 17860 को स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी दबाव में रहे थे। Nifty Midcap 100 और Smallcap 100 इंडेक्स करीब 0.80 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी को पिछले स्विंग लो के करीब सपोर्ट नजर आ रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index - 14) भी बियरिश क्रॉसओवर दे रहा है। ये नियर टर्म में बाजार में कमजोरी कायम रहने के संकेत हैं। आगे निफ्टी के लिए 17770 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट भी टूट जाता है तो फिर निफ्टी हमें नीचे की तरफ 17500 की ओर जाता दिख सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18000 के स्तर पर रजिस्टेंस है। अगर निफ्टी ये बाधा पार कर लेता है तो फिर हमें बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें