Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही थी
10 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2109.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1806.62 करोड़ रुपए की खरीदारी की
1 दिन की तेजी के बाद 10 जनवरी को बाजार फिर से मंदड़ियों के जाल में फंस गया। ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के चलते बाजार कल करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 632 अंक गिरकर 60115 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 187 अंक गिरकर 17914 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लंबा बियरिश कैंडल बनाया जो बियरिश इंगल्फिंग जैसा पैटर्न है। इससे दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों की पकड़ मजबूत होने का संकेत मिल रहा है।
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही थी। एनएसई पर कल एक बढ़ने वाले शेयर पर 2 गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे।
बढ़ती वोलैटिलिटी भी बुल्स के लिए रास्ता मुश्किल करती जा रही है। फीयर इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX) कल करीब 6 फीसदी की तेजी के साथ 14.65 के स्तर से बढ़कर 15.51 के स्तर पर आ गया था।
कैसी रह सकती है बाजार की चाल
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि डेली चार्ट पर एक बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न बनने से आगे और कमजोरी आने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 17750 और 18250 के दायरे में घूम रहा है। इस रेंज के किसी भी तरफ ब्रेक आउट मिलने से बाजार की दिशा साफ होगी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17862 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17798 और 17694 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18070 फिर 18134 और 18238 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41855 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41657 और 41336 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42495 फिर 42693 और 43013 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
18000 की स्ट्राइक पर 26.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19000 पर सबसे ज्यादा 25.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 24.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18100 पर भी 4.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
19100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19000 और फिर 18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 31.29 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 26.93 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 25.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17900 पर भी 1.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18200 पर 1.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17500 और फिर 17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Oracle Financial, Marico, HDFC Bank, Abbott India और Colgate Palmolive के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
10 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2109.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1806.62 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
11 जनवरी को NSE पर 2 स्टॉक Indiabulls Housing Finance और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
26 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 26 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Hindustan Copper, Max Financial Services, MRF, L&T Finance Holdings और Rain Industries के नाम शामिल हैं।
52 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Hero MotoCorp, Indiabulls Housing Finance, GNFC, M&M Financial Services और RBL Bank के नाम शामिल हैं।
75 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Adani ent,crompton Greaves Consumer Electricals, Vodafone Idea, Eicher Motors और Dixon Technologies के नाम शामिल हैं।
39 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Alkem Laboratories, Syngene International, JK Cement, Mahindra & Mahindra और Coal India के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।